आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने प्रताप बाजवा को कहा भाजपा का वफादार

by | Feb 24, 2025 | National

Feb 24, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाना लगभग तय है। बाजवा के हालिया राजनीतिक व्यवहार और बेंगलुरु में कथित गुप्त बैठकों का जिक्र करते हुए अरोड़ा ने उन पर पार्टी से ज्यादा अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

अमन अरोड़ा ने कहा, “प्रताप बाजवा ने पहले ही बीजेपी के साथ अपनी एडवांस बुकिंग पक्की कर ली है। मैं राहुल गांधी से आग्रह करता हूं कि वह बाजवा से सवाल करें कि वह हाल ही में बेंगलुरु में क्या कर रहे थे और वहां उन्होंने बीजेपी के किन वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी? उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे उनकी स्क्रिप्ट भाजपा कार्यालय में तैयार की गई है, बिल्कुल उनके भाई की तरह जो पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।”

आप सरकार के खिलाफ बाजवा के निराधार आरोपों पर प्रकाश डालते हुए अरोड़ा ने कहा, “वह अफवाह फैला रहे हैं। उनके बयान में कोई दम नहीं है। कांग्रेस नेता को अपने विधायकों के बारे में भी पता नहीं है। उन्होंने संदीप जाखड़ को खो दिया है और फिर भी वह हमारी सरकार को अस्थिर करने की बात करते हैं। उनके दावे हास्यास्पद हैं।”

उन्होंने कहा, “पंजाब में आप सरकार के पास 94 विधायक हैं। अगर बाजवा के 32 विधायकों की काल्पनिक संख्या को घटा भी दिया जाए, तो भी हमारे पास 62 विधायक होंगे, जो बहुमत से ज्यादा है। वहीं बाजवा की कांग्रेस के पास सिर्फ 15 विधायक हैं। यदि आप उनकी संख्या में 32 और जोड़ दें, तो भी वे सरकार नहीं बना पाएंगे। यह दर्शाता है कि वह किस हद तक हताशा और भ्रम में काम कर रहे हैं।”

अरोड़ा ने बाजवा को अपनी पार्टी के प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से अव्यवस्थित है। वहां का हर विधायक मुख्यमंत्री या पार्टी अध्यक्ष बनना चाहता है। बाजवा को हमारी सरकार के बारे में आधारहीन अफवाहें फैलाने के बजाय अपने डूबते जहाज को बचाने में अपनी ऊर्जा खर्च करनी चाहिए।

अरोड़ा ने पंजाब में आप सरकार के सकारात्मक कार्यों पर भी जोर दिया और कहा, “हमारी सरकार पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने वादों को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में आम आदमी पार्टी और भी मजबूत जनादेश के साथ सत्ता में आएगी। पंजाब के लोग हमारे सुशासन को पहचानते हैं।”

आप नेता नील गर्ग ने कहा – बाजवा जल्द भाजपा में जाएंगे

आप के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने प्रताप बाजवा पर विपक्ष के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों से ज्यादा अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। गर्ग ने आरोप लगाया कि बेंगलुरु में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ उनकी हालिया बैठकों को देखते हुए बाजवा का जल्द भाजपा में जाने वाले हैं।

गर्ग ने कहा कि बाजवा का भाजपा में जाना तय है। उन्होंने भाजपा का टिकट हासिल करने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली है। राहुल गांधी को तुरंत उनसे बेंगलुरु में हुई गुप्त बैठकों के बारे में सवाल करना चाहिए और पूछ्ना चाहिए कि वह कांग्रेस पार्टी को धोखा क्यों दे रहे हैं?

गर्ग ने रचनात्मक विपक्ष का नेतृत्व करने में विफलता के लिए भी बाजवा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग एक जिम्मेदार विपक्ष की उम्मीद करते हैं, न कि किसी ऐसे व्यक्ति जो आधारहीन अफवाहें फैलाने में अपना समय व्यतीत करता है। बाजवा का बयान केवल उनकी हताशा और सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता की कमी को उजागर करता है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch