मारपीट मामले में नया मोड़, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन गुरदयाल सिंह सहित कई लोगों पर क्रॉस केस दर्ज

by | Nov 21, 2025 | Crime

Nov 21, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

फगवाड़ा के गांव भुल्लाराई में हुई मारपीट की घटना में बड़ा मोड़ आ गया है। थाना सदर पुलिस ने अब पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरदयाल सिंह भुल्लाराई सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर दिया है। यह कार्रवाई घायल युवक गगनदीप पुत्र सुदेश कुमार के बयान के आधार पर की गई है, जो इस समय सिविल अस्पताल फगवाड़ा में उपचाराधीन है।

गगनदीप ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर को दोपहर 12 बजे, जब वह भुल्लाराई से ढक भुल्लाराई जा रहा था, तो गुरदयाल सिंह की हवेली के बाहर सरपंच रजत भनोट, गोल्डी और अन्य लोग किसी बात पर बहस कर रहे थे। गगनदीप के मुताबिक, जब वह बीच-बचाव के लिए आगे आया तो सभी ने मिलकर उसकी मारपीट की और उसका धार्मिक जनेऊ भी तोड़ दिया।

उसने बताया कि विवाद की वजह गांव में गुज्जरों को पशुओं के लिए दी गई जगह को लेकर था, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे थे। इसी मुद्दे पर सरपंच और अन्य लोग गुरदयाल सिंह को जगह खाली करवाने के लिए कह रहे थे।

एएसआई जसविंदर पाल के अनुसार, गगनदीप के बयान पर केस नंबर 128, दिनांक 19.11.2025 के तहत सेक्शन 133, 115(2), 126(2), 190 BNS में क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch