आज़ से वाहन चलाने वाले हो जाएं सावधान ! पंजाब के इन ज़िलों में हुआ यह काम

by | Jan 26, 2025 | States

Jan 26, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आज़ से पंजाब के चार ज़िलों में वाहन चलाने वाले सावधान हो जाएं क्योंकि अब अगर पंजाब के इन चार ज़िलों में ट्रैफिक नियमों को तोड़ा तो आपके साथ यह काम हो जाएगा। कारण कि  आज से यानि 26 जनवरी से चंडीगढ़ की तर्ज पर पंजाब के 4 जिलों जालंधर, अमृतसर, लुधियाना और मोहाली में भी ऑनलाइन चालान काटे जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इन शहरों के ट्रैफिक सिग्नल पी.टी.जेड., ए.एन.पी.आर. पर बुलेट कैमरे लगाए दिए गए हैं, जिनके जरिए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जाएंगे। इस प्रक्रिया का परीक्षण दिसंबर और जनवरी माह के दौरान किया गया है। अब 26 जनवरी से यह प्रक्रिया लागू हो जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों का ई-चालान जारी कर उनके पते पर भेज दिया जाएगा।

इस प्रक्रिया में सिग्नल तोड़ने, स्टॉप लाइन का उल्लंघन करने तथा हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कैमरों के माध्यम से ई-चालान जारी किए जाएंगे। यह चालान ऑनलाइन जारी कर वाहन के पंजीकृत मालिक के पते पर पहुंचाया जाएगा, जिसका भुगतान भी ऑनलाइन ही करना होगा।

यदि चालान का भुगतान नहीं किया गया तो क्या होगा?

चालान जारी होने के बाद यदि उसका भुगतान नहीं किया गया तो वाहन की आरसी ऑनलाइन पोर्टल पर लॉक कर दी जाएगी, जिसके कारण भविष्य में यह आरसी उपलब्ध नहीं हो सकेगी।आर.टी.ओ. को. कार्यालय में स्थानान्तरण या रिन्यू आदि संभव नहीं होगा। ट्रैफिक नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में यह प्रक्रिया राज्य के अन्य जिलों में भी लागू की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।...

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch