NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

by | Jul 21, 2026 | National

Jul 21, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच फगवाड़ा से पूर्व आईएएस अधिकारी एवं विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है। छात्रों द्वारा न्याय की मांग को लेकर किए जा रहे विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने की उन्होंने कड़ी निंदा की।

धालीवाल ने कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उनका कहना था कि छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन्हें बलपूर्वक रोकना उचित नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर छात्रों के मुद्दे पर जवाब मांगने पहुंचे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों के साथ भी दिल्ली पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की की गई तथा उन्हें हिरासत में लिया गया। धालीवाल ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार को विरोध की आवाज को दबाने के बजाय संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।

पूर्व विधायक ने कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठने से लाखों मेहनती छात्रों और उनके परिवारों का भरोसा प्रभावित होता है। ऐसे मामलों में सरकार की जिम्मेदारी है कि दोषियों के खिलाफ पारदर्शी और सख्त कार्रवाई करे तथा भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार से जवाब मांगना है और सरकार का दायित्व जवाबदेही निभाना। यदि छात्रों और विपक्ष दोनों की आवाज को नजरअंदाज किया जाता है, तो इससे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता का विश्वास कमजोर होता है।

धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने के लिए उनकी आवाज उठाती रहेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब से हिमाचल जाने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! गाड़ियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास

पंजाब से हिमाचल जाने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! गाड़ियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास

हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए आने वाले समय में सफर महंगा हो सकता है। रूपनगर (रोपड़) जिला परिषद ने जिले की सीमा से होकर हिमाचल प्रदेश जाने वाली सड़कों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स (टोल टैक्स) लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है। हालांकि यह...

“घायल छात्रों से अस्पताल में मिले केजरीवाल, थाने पहुंचकर पूछा- कितने लोग हिरासत में? मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला”

“घायल छात्रों से अस्पताल में मिले केजरीवाल, थाने पहुंचकर पूछा- कितने लोग हिरासत में? मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला”

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पूरे दिन अस्पतालों, पुलिस थानों और जंतर-मंतर के बीच सक्रिय रहे। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल छात्रों से मुलाकात की, पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में...

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

सीमा पार से संचालित ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए अमृतसर रूरल पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 40 ड्रग तस्करों और गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को सीमा पार से सक्रिय...

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध...

दिल्ली लाठीचार्ज पर शिवसेना पंजाब का केंद्र पर निशाना, कहा- प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे सरकार

दिल्ली लाठीचार्ज पर शिवसेना पंजाब का केंद्र पर निशाना, कहा- प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे सरकार

दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर शिवसेना पंजाब ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारियों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch