26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

by | Jul 20, 2026 | States

Jul 20, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय नव्या हेल्पिंग हैंड्स (सांपला फाउंडेशन) की ओर से 26 जुलाई को फगवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वेंटिलेटर एंबुलेंस को जनता को समर्पित किया जाएगा, वहीं जरूरतमंद मरीजों के लिए मेगा रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांपला फाउंडेशन के चेयरमैन विजय सांपला ने बताया कि कार्यक्रम महाराजा पैलेस, बंगा रोड, फगवाड़ा में 26 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे, जो वेंटिलेटर एंबुलेंस का लोकार्पण करने के साथ रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी करेंगे।

फगवाड़ा को मिलेगी आधुनिक आपातकालीन चिकित्सा सुविधा

नव्या हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष आशू सांपला ने बताया कि यह वेंटिलेटर एंबुलेंस सेवा फगवाड़ा और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला द्वारा शहरवासियों से किया गया एक महत्वपूर्ण वादा था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस एंबुलेंस में आधुनिक जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध होंगे, जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर बेहतर अस्पतालों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सकेगा और उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी।

रक्तदान से मानवता की सेवा का संदेश

कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाले मेगा रक्तदान शिविर का उद्देश्य अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता बढ़ाना तथा युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।

आशू सांपला ने सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, युवाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर रक्तदान करने और मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील की।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में पूर्व नगर परिषद प्रधान बलभद्र सेन दुग्गल, पूर्व चेयरमैन तेजस्वी भारद्वाज, महिंदर थापर, प्रमोद मिश्रा, बलविंदर ठाकुर, आशू पुरी, राजिंदर सोंधी, रमन नेहरा, सुरिंदर जॉर्डन, मुनीश शर्मा, शिवरंजन दुग्गल, जतिन वोहरा, अशोक दुग्गल, वरिंदर शर्मा, राजिंदर शर्मा, राजकुमार राणा, जतिन राजपूत, मनीष शर्मा, डॉ. निखिल खोसला, रजनी बाला, भारती शर्मा, राधिका सेखड़ी, सीमा चड्ढा, अंजली पांडे, रिंपी, अंकिता कौड़ा, सिद्धार्थ राज, दीपक मल्होत्रा, बेवन शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच फगवाड़ा से पूर्व आईएएस अधिकारी एवं विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है।...

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध...

दिल्ली लाठीचार्ज पर शिवसेना पंजाब का केंद्र पर निशाना, कहा- प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे सरकार

दिल्ली लाठीचार्ज पर शिवसेना पंजाब का केंद्र पर निशाना, कहा- प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे सरकार

दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर शिवसेना पंजाब ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारियों के...

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, AAP ने जारी की हेल्पलाइन

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, AAP ने जारी की हेल्पलाइन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने छात्रों के समर्थन में खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों और उनके अभिभावकों को कानूनी व मेडिकल...

युवाओं पर पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला, संसद में बहस की मांग— संगीता धीर

युवाओं पर पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला, संसद में बहस की मांग— संगीता धीर

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बहस के बीच महिला कांग्रेस जिला कपूरथला की अध्यक्ष संगीता धीर ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch