भारी बारिश के बीच टूटा नहर का बांध, कॉलोनियों में घुसा पानी; प्रशासन ने युद्धस्तर पर शुरू किया राहत कार्य

by | Jul 10, 2026 | News

Jul 10, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लगातार हो रही बारिश के बीच जालंधर के गदईपुर इलाके में नहर का बांध टूटने से आसपास की कई कॉलोनियों में पानी भर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नहर का बांध टूटने के बाद पानी तेजी से रिहायशी क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने मिट्टी से भरी बोरियां लगाकर अस्थायी बांध बनाया, जबकि क्रेन मशीन की सहायता से टूटे हिस्से की मरम्मत का काम भी शुरू किया गया।

लगातार बारिश बनी वजह

बताया जा रहा है कि पंजाब के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते नहरों का जलस्तर बढ़ गया था। इसी दबाव के कारण गदईपुर क्षेत्र में नहर का बांध टूट गया। राहत की बात यह रही कि पानी लोगों के घरों के भीतर नहीं पहुंचा, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि कॉलोनियों की सड़कों और खाली प्लॉटों में पानी भरने से लोगों की चिंता बढ़ गई।

रात 11 बजे मिली थी सूचना

स्थानीय निवासी देसराज ने बताया कि रात करीब 11 बजे बांध टूटने की जानकारी मिली। इसके बाद आसपास के लोगों ने प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर बांध टूटा था, लेकिन सुबह तक काफी हद तक स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

क्रेन की मदद से रोका गया पानी का बहाव

सलेमपुर निवासी और क्रेन संचालक मोनू ने बताया कि सूचना मिलते ही वह अपनी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। क्रेन की सहायता से मिट्टी डालकर दोनों स्थानों पर अस्थायी बांध तैयार किया गया, जिससे पानी का बहाव रोक दिया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

अगले तीन दिन सतर्क रहने की जरूरत

मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। यदि भारी बारिश का दौर जारी रहा तो जलभराव की समस्या और बढ़ सकती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का बड़ा ऐलान, सुंदरकांड पाठ के साथ देशभर में सिग्नेचर कैंपेन चलाएगी पार्टी

राम मंदिर मुद्दे पर AAP का बड़ा ऐलान, सुंदरकांड पाठ के साथ देशभर में सिग्नेचर कैंपेन चलाएगी पार्टी

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर पार्टी 12 जुलाई को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेगी। इसके बाद देशभर में प्रधानमंत्री के नाम...

सीमा पार नशा तस्करी नेटवर्क पर अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की हेरोइन बरामद

सीमा पार नशा तस्करी नेटवर्क पर अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की हेरोइन बरामद

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित कथित नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 8.378 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की...

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, पंजाब रोडवेज शुरू करेगा AC Volvo बस सेवा

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, पंजाब रोडवेज शुरू करेगा AC Volvo बस सेवा

मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। पंजाब रोडवेज ने पहली बार लुधियाना और जालंधर से जम्मू-कटरा तक सुपरफास्ट एसी वॉल्वो बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह सुविधा सोमवार से नियमित रूप से प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी। नई बस सेवा शुरू...

‘सतलुज’ फिल्म पर शिवसेना का बड़ा हमला, इतिहास को एकपक्षीय दिखाने का आरोप

‘सतलुज’ फिल्म पर शिवसेना का बड़ा हमला, इतिहास को एकपक्षीय दिखाने का आरोप

अभिनेता दिलजीत दोसांझ अभिनीत आगामी फिल्म 'सतलुज' को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत करवल ने फिल्म पर पंजाब के इतिहास को कथित तौर पर एकपक्षीय ढंग से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से फिल्म की फंडिंग की भी जांच कराने...

PR का सपना दिखाकर रचाई शादी! लाखों खर्च कराने के बाद दुल्हन ने बदले तेवर, परिवार पर FIR

PR का सपना दिखाकर रचाई शादी! लाखों खर्च कराने के बाद दुल्हन ने बदले तेवर, परिवार पर FIR

पंजाब के लुधियाना में विदेश भेजने और कनाडा की स्थायी नागरिकता (PR) दिलाने का झांसा देकर कथित मैरिज फ्रॉड का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता परिवार का आरोप है कि शादी के बाद दुल्हन को कनाडा भेजने पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसने पति को अपने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch