सीमा पार नशा तस्करी नेटवर्क पर अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की हेरोइन बरामद

by | Jul 10, 2026 | Crime

Jul 10, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित कथित नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 8.378 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। मामले की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने साझा की।

सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे आरोपी

डीजीपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के निर्देश पर काम कर रहे थे। उनका मुख्य काम पंजाब के अलग-अलग इलाकों से हेरोइन की खेप इकट्ठा करना और उसे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करना था।

दो थानों में दर्ज हुई एफआईआर

इस मामले में थाना छेहरटा और थाना इस्लामाबाद में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी

जांच एजेंसियां अब आरोपियों के अन्य साथियों, सप्लाई चैन और सीमा पार मौजूद कथित हैंडलरों की भूमिका की भी जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के आधार पर पूरे नशा तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का बड़ा ऐलान, सुंदरकांड पाठ के साथ देशभर में सिग्नेचर कैंपेन चलाएगी पार्टी

राम मंदिर मुद्दे पर AAP का बड़ा ऐलान, सुंदरकांड पाठ के साथ देशभर में सिग्नेचर कैंपेन चलाएगी पार्टी

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर पार्टी 12 जुलाई को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेगी। इसके बाद देशभर में प्रधानमंत्री के नाम...

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, पंजाब रोडवेज शुरू करेगा AC Volvo बस सेवा

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, पंजाब रोडवेज शुरू करेगा AC Volvo बस सेवा

मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। पंजाब रोडवेज ने पहली बार लुधियाना और जालंधर से जम्मू-कटरा तक सुपरफास्ट एसी वॉल्वो बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह सुविधा सोमवार से नियमित रूप से प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी। नई बस सेवा शुरू...

भारी बारिश के बीच टूटा नहर का बांध, कॉलोनियों में घुसा पानी; प्रशासन ने युद्धस्तर पर शुरू किया राहत कार्य

भारी बारिश के बीच टूटा नहर का बांध, कॉलोनियों में घुसा पानी; प्रशासन ने युद्धस्तर पर शुरू किया राहत कार्य

लगातार हो रही बारिश के बीच जालंधर के गदईपुर इलाके में नहर का बांध टूटने से आसपास की कई कॉलोनियों में पानी भर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नहर का...

‘सतलुज’ फिल्म पर शिवसेना का बड़ा हमला, इतिहास को एकपक्षीय दिखाने का आरोप

‘सतलुज’ फिल्म पर शिवसेना का बड़ा हमला, इतिहास को एकपक्षीय दिखाने का आरोप

अभिनेता दिलजीत दोसांझ अभिनीत आगामी फिल्म 'सतलुज' को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत करवल ने फिल्म पर पंजाब के इतिहास को कथित तौर पर एकपक्षीय ढंग से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से फिल्म की फंडिंग की भी जांच कराने...

PR का सपना दिखाकर रचाई शादी! लाखों खर्च कराने के बाद दुल्हन ने बदले तेवर, परिवार पर FIR

PR का सपना दिखाकर रचाई शादी! लाखों खर्च कराने के बाद दुल्हन ने बदले तेवर, परिवार पर FIR

पंजाब के लुधियाना में विदेश भेजने और कनाडा की स्थायी नागरिकता (PR) दिलाने का झांसा देकर कथित मैरिज फ्रॉड का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता परिवार का आरोप है कि शादी के बाद दुल्हन को कनाडा भेजने पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसने पति को अपने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch