मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, पंजाब रोडवेज शुरू करेगा AC Volvo बस सेवा

by | Jul 10, 2026 | National

Jul 10, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। पंजाब रोडवेज ने पहली बार लुधियाना और जालंधर से जम्मू-कटरा तक सुपरफास्ट एसी वॉल्वो बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह सुविधा सोमवार से नियमित रूप से प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी।

नई बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को ट्रेनों में लंबी वेटिंग और निजी बस ऑपरेटरों द्वारा लिए जाने वाले अधिक किराए से राहत मिलेगी। खासकर छुट्टियों और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ के बीच यह सेवा यात्रियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।

सरकारी किराए में मिलेगा लग्जरी सफर

पंजाब रोडवेज के अनुसार, यह सुपरफास्ट एसी वॉल्वो बस लुधियाना से रवाना होकर जालंधर बस स्टैंड से होते हुए जम्मू और कटरा तक जाएगी। विभाग का कहना है कि सरकारी किराए पर उपलब्ध यह लग्जरी बस यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक सफर का अनुभव देगी।

अधिकारियों के मुताबिक, इस नई पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना और उनकी यात्रा को अधिक सहज बनाना है। सरकारी किराए पर एसी वॉल्वो सेवा मिलने से आम यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेगा।

जानिए कितना होगा किराया

रूट किराया
जालंधर से जम्मू ₹765  
जालंधर से कटरा ₹945  
लुधियाना से कटरा ₹1,145  

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का बड़ा ऐलान, सुंदरकांड पाठ के साथ देशभर में सिग्नेचर कैंपेन चलाएगी पार्टी

राम मंदिर मुद्दे पर AAP का बड़ा ऐलान, सुंदरकांड पाठ के साथ देशभर में सिग्नेचर कैंपेन चलाएगी पार्टी

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर पार्टी 12 जुलाई को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेगी। इसके बाद देशभर में प्रधानमंत्री के नाम...

सीमा पार नशा तस्करी नेटवर्क पर अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की हेरोइन बरामद

सीमा पार नशा तस्करी नेटवर्क पर अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की हेरोइन बरामद

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित कथित नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 8.378 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की...

भारी बारिश के बीच टूटा नहर का बांध, कॉलोनियों में घुसा पानी; प्रशासन ने युद्धस्तर पर शुरू किया राहत कार्य

भारी बारिश के बीच टूटा नहर का बांध, कॉलोनियों में घुसा पानी; प्रशासन ने युद्धस्तर पर शुरू किया राहत कार्य

लगातार हो रही बारिश के बीच जालंधर के गदईपुर इलाके में नहर का बांध टूटने से आसपास की कई कॉलोनियों में पानी भर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नहर का...

‘सतलुज’ फिल्म पर शिवसेना का बड़ा हमला, इतिहास को एकपक्षीय दिखाने का आरोप

‘सतलुज’ फिल्म पर शिवसेना का बड़ा हमला, इतिहास को एकपक्षीय दिखाने का आरोप

अभिनेता दिलजीत दोसांझ अभिनीत आगामी फिल्म 'सतलुज' को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत करवल ने फिल्म पर पंजाब के इतिहास को कथित तौर पर एकपक्षीय ढंग से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से फिल्म की फंडिंग की भी जांच कराने...

PR का सपना दिखाकर रचाई शादी! लाखों खर्च कराने के बाद दुल्हन ने बदले तेवर, परिवार पर FIR

PR का सपना दिखाकर रचाई शादी! लाखों खर्च कराने के बाद दुल्हन ने बदले तेवर, परिवार पर FIR

पंजाब के लुधियाना में विदेश भेजने और कनाडा की स्थायी नागरिकता (PR) दिलाने का झांसा देकर कथित मैरिज फ्रॉड का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता परिवार का आरोप है कि शादी के बाद दुल्हन को कनाडा भेजने पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसने पति को अपने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch