कपूरथला: पंजाब के कपूरथला नगर निगम में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम के तीनों प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर राजनीतिक बढ़त हासिल कर ली है। पार्टी ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में जीत हासिल कर नगर निगम की सत्ता पर मजबूत पकड़ बना ली।
इस परिणाम के बाद कपूरथला की स्थानीय राजनीति में आम आदमी पार्टी की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है। वहीं, इस चुनावी नतीजे को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक राणा गुरजीत सिंह के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
नगर निगम के शीर्ष पदों पर AAP की जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी उपलब्धि बताया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह जीत आगामी स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर भी प्रभाव डाल सकती है।










