रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, 3 लोग हिरासत में

by | Jul 8, 2026 | Crime

Jul 8, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अर्बन स्टेट क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने फ्लेवर तंबाकू, हुक्के और हुक्के में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसीपी वेस्ट और एसीपी मॉडल टाउन को गुप्त सूचना मिली थी कि अर्बन स्टेट इलाके में कुछ रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध हुक्का बार संचालित किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर विशेष टीमें गठित की गईं, जिनमें विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी शामिल किया गया। इसके बाद एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की गई।

एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि रेड के दौरान पुलिस को हुक्का बारों से फ्लेवर तंबाकू, हुक्के और अन्य संबंधित सामग्री बरामद हुई है। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जालंधर शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी क्षेत्र में अवैध कारोबार संचालित होने की जानकारी है तो नागरिक तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस का कहना है कि नशे और उससे जुड़े अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अमृतसर में दहलाने की बड़ी साज़िश नाकाम: ISI और बब्बर खालसा का टेरर मॉड्यूल ध्वस्त

अमृतसर में दहलाने की बड़ी साज़िश नाकाम: ISI और बब्बर खालसा का टेरर मॉड्यूल ध्वस्त

अमृतसर: पंजाब में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने और दहशत फैलाने की एक और बड़ी विदेशी साज़िश को पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया है। अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस (Counter Intelligence) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैर-कानूनी हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले...

FBI की इंटरनेशनल चार्जशीट में पंजाब पुलिस का अधिकारी! जग्गू भगवानपुरिया गैंग से कनेक्शन

FBI की इंटरनेशनल चार्जशीट में पंजाब पुलिस का अधिकारी! जग्गू भगवानपुरिया गैंग से कनेक्शन

चंडीगढ़/लॉस एंजिलिस: अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) की एक वैश्विक कार्रवाई से पंजाब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत से जुड़े बड़े अपराध सिंडिकेट्स के खिलाफ अमेरिकी अदालत में पेश किए गए आरोपपत्र (Charge...

जालंधर में दिनदहाड़े फायरिंग: कार सवार युवक-युवती ने दो भाइयों पर चलाई गोली

जालंधर में दिनदहाड़े फायरिंग: कार सवार युवक-युवती ने दो भाइयों पर चलाई गोली

पंजाब के जालंधर जिले में फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नूरमहल क्षेत्र में कार सवार एक युवक और युवती ने एक्टिवा स्कूटर पर सवार दो सगे भाइयों पर कथित तौर पर गोलियां चला दीं। इस हमले में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया, जबकि घटना के बाद इलाके में दहशत का...

Punjab Weather Alert: पंजाब में 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

Punjab Weather Alert: पंजाब में 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग (IMD) ने 8 और 9 जुलाई के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव...

8 जुलाई 2026 राशिफल: बुधवार को किस राशि पर रहेगी गणेश जी की कृपा?

8 जुलाई 2026 राशिफल: बुधवार को किस राशि पर रहेगी गणेश जी की कृपा?

ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार 8 जुलाई 2026, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक उन्नति और शुभ समाचार लेकर आ रहा है। वहीं कुछ राशियों को आज धैर्य और संयम से काम लेने की आवश्यकता होगी। भगवान गणेश की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch