अमृतसर: पंजाब में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने और दहशत फैलाने की एक और बड़ी विदेशी साज़िश को पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया है। अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस (Counter Intelligence) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैर-कानूनी हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले एक हाई-प्रोफाइल मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों के पास से घातक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है, जिसे देखकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं।
बरामद हथियारों की लिस्ट
पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित अवैध हथियार बरामद किए गए हैं:
-
06 हैंड ग्रेनेड (Hand Grenades)
-
12 अत्याधुनिक पिस्तौल (Pistols)
-
भारी मात्रा में जिंदा कारतूस
विदेशी आकाओं और ISI से जुड़े हैं तार
शुरुआती पुलिस जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी भारत में रहकर विदेश में बैठे एक बड़े तस्कर के इशारे पर काम कर रहे थे।
जांच के मुताबिक: इस पूरे नेटवर्क को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और विदेशों में सक्रिय प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के गुर्गों का सीधा समर्थन (Support) हासिल था। ये हथियार सीमा पार से पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए भेजे गए थे।
पंजाब को दहलाने और डर का माहौल बनाने का था मक़सद
अमृतसर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, हथियारों और एक्सप्लोसिव (विस्फोटकों) की यह बड़ी खेप पंजाब की शांति को भंग करने, कानून-व्यवस्था को चुनौती देने और आम जनता के बीच खौफ का माहौल पैदा करने के इरादे से मंगवाई गई थी। हालांकि, काउंटर इंटेलिजेंस की मुस्तैदी और समय पर की गई सटीक कार्रवाई ने इस खूनी साज़िश को समय रहते फेल कर दिया।










