फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

by | Jun 11, 2026 | Crime

Jun 11, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


जानकारी के अनुसार, एसपी माधवी शर्मा की माता संतोष कुमारी ने थाना सदर फगवाड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी फगवाड़ा में एसपी के पद पर तैनात हैं। उनके घर में सुरक्षा और अन्य कार्यों के लिए एक महिला होमगार्ड कर्मचारी की ड्यूटी लगी हुई थी, जो प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक घर में रहती थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, लंबे समय से ड्यूटी पर तैनात होने के कारण परिवार का उक्त महिला कर्मचारी पर पूरा भरोसा बन गया था और उसे घर में आने-जाने की पूरी अनुमति थी। संतोष कुमारी ने बताया कि जब उन्होंने अपनी अटैची की जांच की तो उसमें रखे 20 हजार रुपये नकद, सोने की चार चेन, तीन अंगूठियां, एक जोड़ी टॉप्स, हीरे के दो पेंडेंट और 200 कैनेडियन डॉलर गायब मिले।


उन्होंने बताया कि जब इस संबंध में महिला होमगार्ड कर्मचारी से पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद उन्हें चोरी की वारदात में उसकी संलिप्तता का संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।


शिकायत मिलने के बाद थाना सदर फगवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। :::

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के चर्चित मामले में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कारोबारी के मालिक की फोटो का दुरुपयोग कर करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में राजस्थान से एक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की...

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

देशभर में NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पंजाब में एक भी प्रतियोगी...

कारगिल विजय दिवस: CM भगवंत मान ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- ‘शहीद पूरे देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं’

कारगिल विजय दिवस: CM भगवंत मान ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- ‘शहीद पूरे देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं’

27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चंडीगढ़ स्थित वार मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के...

पंजाब में बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब, जालंधर से ISI-BKI मॉड्यूल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब, जालंधर से ISI-BKI मॉड्यूल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और जालंधर ग्रामीण पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान जालंधर से मॉड्यूल के एक प्रमुख सदस्य को...

घर से निकलने से पहले पढ़ें! फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर भारी जाम, यात्री परेशान

घर से निकलने से पहले पढ़ें! फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर भारी जाम, यात्री परेशान

जालंधर और आसपास के इलाकों से गुजरने वाले लोगों के लिए सोमवार को बड़ी परेशानी खड़ी हो गई, जब फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर किसानों ने बिजली सप्लाई की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch