पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से आज फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढेसियां काहना और राजगोमाल से एक विशेष बस रवाना की गई।
इस अवसर पर फिल्लौर हलका इंचार्ज मैडम हरजोत कौर लोहटिया ने श्रद्धालुओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम उनकी अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में संतोख सिंह बुंडाला (ब्लॉक प्रधान, फिल्लौर), पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, गांवों के सरपंच, पंच तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के साथ-साथ सामाजिक और आध्यात्मिक जुड़ाव को भी मजबूत कर रही है।
मैडम हरजोत कौर लहाटिया ने कहा कि पंजाब सरकार आम लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए लगातार प्रयासरत है और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उठा रहे हैं। उन्होंने यात्रियों की सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना भी की।
गांवों से रवाना हुए श्रद्धालुओं ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें बिना किसी आर्थिक बोझ के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।









