भ्रष्टाचार पर मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, PSPCL का अकाउंटेंट 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

by | May 31, 2026 | National

May 31, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो को एक और बड़ी सफलता मिली है। विजिलेंस ब्यूरो ने पी.एस.पी.सी.एल. (PSPCL) डिवीजन गुरदासपुर में तैनात अकाउंटेंट अमृतपाल सिंह को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला विभाग से सेवानिवृत्त एक जूनियर इंजीनियर के महंगाई भत्ते (DA) और वेतन निर्धारण (Pay Fixation) से संबंधित बकाया राशि के भुगतान से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि अकाउंटेंट अमृतपाल सिंह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से पीड़ित को बकाया जारी करने के नाम पर परेशान कर रहा था और इसके बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।

पीड़ित ने आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने की बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर को दी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया।

कार्रवाई के दौरान दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी अमृतपाल सिंह को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसके खिलाफ विस्तृत जांच जारी है।

पंजाब सरकार लगातार सरकारी विभागों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

देश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जंतर-मंतर पर शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन देने पहुंचे केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

जालंधर में शुक्रवार को प्रस्तावित VVIP दौरे के मद्देनज़र जालंधर ग्रामीण पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए 17 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू...

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर में 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली स्थित विकास भवन में आयोजित समारोह के दौरान नवनियुक्त डिपो धारकों को लाइसेंस...

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 2015 के चर्चित कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया है।...

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अशोभनीय हरकत का वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं में नाराजगी; सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अशोभनीय हरकत का वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं में नाराजगी; सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग

जम्मू-कश्मीर। सोशल मीडिया पर इन दिनों माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यात्रा मार्ग पर एक युवक और युवती ने सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकत की, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं की धार्मिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch