हिमाचल के कसोल में पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी, बहस के बाद की फायरिंग

by | May 31, 2026 | National

May 31, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

कुल्लू/कसोल। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल में पंजाब से आए कुछ पर्यटकों द्वारा कथित तौर पर सरेआम फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक स्थानीय युवक गोली लगने से घायल हो गया। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को कसोल में स्थानीय युवकों और पंजाब से आए पर्यटकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि पर्यटकों में से एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली एक स्थानीय युवक के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

मामले की जानकारी देते हुए कुल्लू के एसपी मदन लाल ने बताया कि गोली लगने के बाद जब वहां मौजूद लोग घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, तब आरोपी ने दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए पंजाब के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

कसोल जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

देश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जंतर-मंतर पर शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन देने पहुंचे केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

जालंधर में शुक्रवार को प्रस्तावित VVIP दौरे के मद्देनज़र जालंधर ग्रामीण पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए 17 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू...

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर में 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली स्थित विकास भवन में आयोजित समारोह के दौरान नवनियुक्त डिपो धारकों को लाइसेंस...

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 2015 के चर्चित कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया है।...

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अशोभनीय हरकत का वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं में नाराजगी; सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अशोभनीय हरकत का वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं में नाराजगी; सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग

जम्मू-कश्मीर। सोशल मीडिया पर इन दिनों माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यात्रा मार्ग पर एक युवक और युवती ने सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकत की, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं की धार्मिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch