NCB की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ की हेरोइन बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार, सरपंच भी जांच के घेरे में

by | May 30, 2026 | Crime

May 30, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

अमृतसर। पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, NCB की शुरुआती कार्रवाई में गांव राजोके निवासी हरचंद नामक आरोपी को 916 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर एजेंसी ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाया और इस नेटवर्क से जुड़े एक कथित मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान एक गांव के सरपंच का नाम भी सामने आया है, जिसके बाद NCB ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं सरपंच की तस्करों के साथ कोई सांठगांठ तो नहीं थी।

हालांकि, सरपंच ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि जिस मकान से हेरोइन बरामद हुई है, वह उसे पहले ही बेच चुका है और उसका उस संपत्ति से अब कोई संबंध नहीं है।

फिलहाल NCB मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नशा तस्करी नेटवर्क के तार किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं। एजेंसी का मानना है कि जांच में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब सरकार ने 11 IPS अधिकारियों के किए तबादले, सतिंदर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब सरकार ने 11 IPS अधिकारियों के किए तबादले, सतिंदर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब सरकार ने सोमवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत जालंधर पुलिस कमिश्नर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सरकार...

जालंधर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

जालंधर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर में...

पंजाब निकाय चुनावों के बाद बड़ा फैसला: मेयर-चेयरमैन के नाम तय करेंगे CM भगवंत मान

पंजाब निकाय चुनावों के बाद बड़ा फैसला: मेयर-चेयरमैन के नाम तय करेंगे CM भगवंत मान

पंजाब में हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम और नगर परिषद चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा राजनीतिक निर्णय लिया है। पार्टी की कोर कमेटी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, चेयरमैन और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों का अंतिम...

लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक, पिता-पुत्र समेत 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई की हालत गंभीर

लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक, पिता-पुत्र समेत 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई की हालत गंभीर

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। आर.के. रोड स्थित चिमा चौक के नजदीक हैंड टूल्स (पाने और चाबियां) बनाने वाली एक फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। गैस की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की दम घुटने से...

मजीठा थाने में हंगामे पर बढ़ा विवाद, पुलिस का दावा- आरोपी को छुड़ाने के लिए थाने में घुसी भीड़

मजीठा थाने में हंगामे पर बढ़ा विवाद, पुलिस का दावा- आरोपी को छुड़ाने के लिए थाने में घुसी भीड़

मजीठा थाने में पुलिस हिरासत के दौरान हुई एक घटना को लेकर पंजाब की राजनीति और पुलिस प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। पुलिस ने आरोप लगाया है कि कानूनी हिरासत में रखे गए एक आरोपी को छुड़ाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोग जबरन थाने में घुस गए और सरकारी कामकाज में बाधा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch