फगवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो चोरी के मामले सुलझाए, 5 आरोपी गिरफ्तार

by | May 28, 2026 | Crime

May 28, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फगवाड़ा पुलिस ने समाज में सक्रिय शरारती तत्वों, लुटेरों और चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जिला कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा (आईपीएस) के दिशा-निर्देशों पर एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा (पीपीएस) और डीएसपी फगवाड़ा पलविंदर सिंह (पीपीएस) की अगुवाई में पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों को सुलझाते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया भारी सामान भी बरामद किया है।

एसपी माधवी शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पहला मामला थाना रावलपिंडी के अंतर्गत दर्ज किया गया था। बेगमपुर निवासी कमलजीत कौर पत्नी चरणजीत राम ने शिकायत दी थी कि 11 मई 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए और वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलसीडी, दो गैस सिलेंडर, इन्वर्टर, ड्रायर मशीन और जूसर मशीन सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

महिला की शिकायत के आधार पर थाना रावलपिंडी में मुकदमा नंबर 45 दिनांक 12 मई 2026 को बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तेजी से जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल पुत्र अनिल कुमार, शमशेर सिंह उर्फ मनी पुत्र कुलदीप चंद और गुरजीत सिंह पुत्र दविंदर सिंह निवासी बेगमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए दो सिलेंडर, जूसर मिक्सर मशीन, एलसीडी, फ्रिज, ड्रायर मशीन, प्रेस और वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद की है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में शामिल अन्य आरोपी ओंकार उर्फ कारी, गोरा निवासी भरो मजारा और सैनी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसी अभियान के तहत थाना सिटी फगवाड़ा पुलिस ने दूसरा चोरी का मामला भी सुलझाया। अशोक विहार निवासी अश्वनी कुमार की शिकायत पर थाना सिटी फगवाड़ा में मुकदमा नंबर 152 दिनांक 26 मई 2026 को बीएनएस की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि सेंट्रल टाउन फगवाड़ा में उनकी मोबाइल की दुकान है और साथ लगती दुकान अर्शदीप दादरा की है। 23 और 24 मई की रात अज्ञात चोर दोनों दुकानों की छत पर लगे एसी के आउटडोर यूनिट चोरी कर ले गए थे।

तकनीकी और जमीनी स्तर पर जांच करते हुए पुलिस ने इस मामले में राहुल कनौजिया और आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी फगवाड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए एसी के दोनों आउटडोर यूनिट सुरक्षित बरामद कर लिए हैं।

फगवाड़ा पुलिस की इन त्वरित कार्रवाइयों की इलाके में काफी सराहना हो रही है और लोगों ने पुलिस प्रशासन की सक्रियता की प्रशंसा की है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
PM मोदी के कार्यक्रम में बम की धमकी देने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नशे में किया था फर्जी कॉल

PM मोदी के कार्यक्रम में बम की धमकी देने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नशे में किया था फर्जी कॉल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर बम रखे जाने और धमाका करने की धमकी देने वाले आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम को फर्जी कॉल कर सुरक्षा एजेंसियों को...

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा हमला

देश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जंतर-मंतर पर शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन देने पहुंचे केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

VVIP दौरे के चलते जालंधर में आज बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 8 से रात 8 बजे तक कई मार्ग बंद

जालंधर में शुक्रवार को प्रस्तावित VVIP दौरे के मद्देनज़र जालंधर ग्रामीण पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए 17 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू...

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब में राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! CM मान ने 2,800 नए राशन डिपो किए शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

पंजाब सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर में 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली स्थित विकास भवन में आयोजित समारोह के दौरान नवनियुक्त डिपो धारकों को लाइसेंस...

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

सुखबीर बादल की बढ़ीं मुश्किलें, कोटकपूरा फायरिंग केस में पूछताछ के लिए बुलावा

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 2015 के चर्चित कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch