पंजाब बीजेपी को मिला नया चेहरा, केवल सिंह ढिल्लों बने प्रदेश अध्यक्ष

by | May 28, 2026 | Political

May 28, 2026 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
50 साल से अधिक उम्र के सारे पंजाब वासियों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा

पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। पार्टी हाईकमान ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाने वाले केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी ने जाट सिख चेहरे के रूप में आगे बढ़ाया है। माना जा रहा है कि बीजेपी पंजाब में अपनी संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने और सिख समुदाय के बीच प्रभाव बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।

वहीं मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का तीन साल का कार्यकाल जुलाई महीने में समाप्त होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सुनील जाखड़ आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान और रणनीतिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।

सूत्रों की मानें तो बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ लंबे समय से पंजाब में किसी सिख नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की पैरवी कर रहे थे। ऐसे में केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति को पार्टी की बड़ी राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पंजाब में सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश कर रही है। केवल सिंह ढिल्लों की ताजपोशी को इसी दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

50 साल से अधिक उम्र के सारे पंजाब वासियों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा
Most Popular
जालंधर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 1 जून से 9 और चौराहों पर शुरू होंगे ई-चालान

जालंधर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 1 जून से 9 और चौराहों पर शुरू होंगे ई-चालान

जालंधर वासियों के लिए अहम खबर सामने आई है। शहर में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर और सख्ती की जाएगी। प्रशासन ने 1 जून से शहर के 9 और प्रमुख चौराहों पर ई-चालान व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। इसके बाद ट्रैफिक नियम तोड़ते ही वाहन चालकों का चालान स्वतः...

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के नए गाने ‘Jogi’ पर विवाद, यूट्यूब से हटाया गया सॉन्ग

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के नए गाने ‘Jogi’ पर विवाद, यूट्यूब से हटाया गया सॉन्ग

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर Sunanda Sharma एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार उनके नए गाने ‘Jogi’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार कॉपीराइट और कथित फर्जी दस्तावेजों की शिकायत के बाद इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है...

पंजाब में अगले 3 दिन मौसम का बड़ा अलर्ट, भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

पंजाब में अगले 3 दिन मौसम का बड़ा अलर्ट, भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

पंजाब में आने वाले तीन दिनों के दौरान मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 28, 29 और 30 मई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।...

फगवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो चोरी के मामले सुलझाए, 5 आरोपी गिरफ्तार

फगवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो चोरी के मामले सुलझाए, 5 आरोपी गिरफ्तार

फगवाड़ा पुलिस ने समाज में सक्रिय शरारती तत्वों, लुटेरों और चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जिला कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा (आईपीएस) के दिशा-निर्देशों पर एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा (पीपीएस) और डीएसपी फगवाड़ा पलविंदर सिंह (पीपीएस)...

इटली में दर्दनाक सड़क हादसा, समाना के युवक तेजिंदर सिंह की मौत

इटली में दर्दनाक सड़क हादसा, समाना के युवक तेजिंदर सिंह की मौत

पंजाब के पटियाला जिले के समाना क्षेत्र से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। समाना के नजदीकी गांव ललौछी के 26 वर्षीय युवक तेजिंदर सिंह की इटली में एक सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के पिता रोशन सिंह ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch