पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव अलर्ट

by | May 27, 2026 | News

May 27, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आसमान से बरस रही आग जैसी तपिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि पंखे, कूलर और कई जगहों पर एसी भी लोगों को राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। सुबह 9 बजे के बाद ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जाता है, जबकि दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है।

लू और तेज गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सूती कपड़ों और कपड़े से चेहरा ढककर सफर कर रहे हैं। गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने 27 मई को लेकर पंजाब के कई जिलों में Severe Heatwave का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी भी दी गई है। विभाग के अनुसार मोहाली, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, मानसा और संगरूर सहित कई इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है। लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद भी जताई है। विभाग के अनुसार 28 और 29 मई को तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 29 और 30 मई को हल्की से मध्यम बारिश के बाद तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch