पटियाला में नीले ड्रम से युवती का शव बरामद, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

by | May 27, 2026 | Crime

May 27, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पटियाला शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब डीएमडब्ल्यू पुल के नीचे कूड़े के ढेर के पास एक नीले रंग के ड्रम से युवती का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, डीएमडब्ल्यू पुल के नीचे संदिग्ध हालत में पड़े एक नीले ड्रम की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना अर्बन एस्टेट के एएसआई अमनदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने ड्रम को खोलकर जांच की तो उसके अंदर एक अज्ञात युवती का शव मिला। शव को ड्रम में डालने के बाद ढक्कन लगाकर पूरी तरह बंद किया गया था।

पुलिस के मुताबिक मृतक युवती की उम्र करीब 15 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसका कद लगभग 5 फीट और रंग सांवला है। युवती ने नीले रंग का टॉप, फूलों वाली शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा था। पहचान के लिए पुलिस ने कुछ खास निशानों की जानकारी भी साझा की है। युवती के बाएं हाथ पर ‘नेहा’ नाम का टैटू बना हुआ है, जबकि दाहिने हाथ पर दिल के निशान के अंदर ‘N.A.’ लिखा हुआ टैटू बना है।

पुलिस का मानना है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को ड्रम में डालकर यहां फेंका गया। मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

फिलहाल पुलिस शव की पहचान करवाने में जुटी हुई है और इलाके में पूछताछ भी की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch