जालंधर में दिनदहाड़े फायरिंग, जिम से लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत

by | May 27, 2026 | Crime

May 27, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। कमिश्नरेट पुलिस के थाना रामा मंडी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते सुच्ची पिंड इलाके में देर शाम गोलियां चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, सुच्ची पिंड निवासी 18 वर्षीय अनमोल सिंह पुत्र तलविंदर सिंह लाडी जिम से अपनी कार में घर लौट रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उसे रास्ते में घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में एक गोली अनमोल सिंह की गर्दन में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में रातभर कई स्थानों पर छापेमारी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी सिटी-1 आकर्षि जैन, एसीपी जालंधर सेंट्रल राजेश ठाकुर, थाना रामा मंडी के एसएचओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल से हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियों के दो खोल, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। वहीं घायल युवक की मां भी मौके पर पहुंच गई थीं।

एसीपी राजेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घायल युवक और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाना रामा मंडी में मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध...

दिल्ली लाठीचार्ज पर शिवसेना पंजाब का केंद्र पर निशाना, कहा- प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे सरकार

दिल्ली लाठीचार्ज पर शिवसेना पंजाब का केंद्र पर निशाना, कहा- प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे सरकार

दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर शिवसेना पंजाब ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारियों के...

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, AAP ने जारी की हेल्पलाइन

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, AAP ने जारी की हेल्पलाइन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने छात्रों के समर्थन में खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों और उनके अभिभावकों को कानूनी व मेडिकल...

युवाओं पर पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला, संसद में बहस की मांग— संगीता धीर

युवाओं पर पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला, संसद में बहस की मांग— संगीता धीर

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बहस के बीच महिला कांग्रेस जिला कपूरथला की अध्यक्ष संगीता धीर ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 आरोपी गिरफ्तार; IED, Glock पिस्तौल और विस्फोटक बरामद

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 आरोपी गिरफ्तार; IED, Glock पिस्तौल और विस्फोटक बरामद

पंजाब पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोगा में सक्रिय एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), विस्फोटक सामग्री,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch