राजा वड़िंग की कथित ऑडियो वायरल, पुलिस कर्मचारी को धमकाने के आरोप

by | May 26, 2026 | National

May 26, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान Raja Warring से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल ऑडियो में कांग्रेस नेता पर एक पुलिस कर्मचारी को धमकाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि अब तक इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार वायरल ऑडियो में कथित तौर पर राजा वड़िंग एक पंजाब पुलिस के एएसआई से बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में वह पुलिस कर्मचारी को यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि किसी एएसआई को डिसमिस करवाने के लिए ऊपर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

इसके जवाब में कथित तौर पर एएसआई कहता है कि यह सब भगवान के हाथ में है। इस पर वड़िंग जवाब देते हैं कि यह भगवान के हाथ में नहीं है। बातचीत के दौरान पुलिस कर्मचारी उनसे बिना वजह किसी के पीछे न पड़ने की अपील करता है।

वायरल ऑडियो में आगे राजा वड़िंग कथित तौर पर कहते हैं कि वह किसी के बहकावे में नहीं आते और राजनीति में लंबे समय से होने के कारण लोगों की मानसिकता को अच्छी तरह समझते हैं।

ऑडियो में एक अन्य पुलिस कर्मचारी का जिक्र करते हुए वह कथित तौर पर कहते हैं कि एक एएसआई पहले उनके खिलाफ चलता था, लेकिन अब उसे कोई नहीं पूछता। इसके बाद कथित रूप से यह भी कहा गया कि “वर्दी पहनकर कोई खुदा नहीं बन जाता।”

वायरल क्लिप में राजा वड़िंग कथित तौर पर पुलिस कर्मचारी को “अपनी औकात में रहने” की चेतावनी देते भी सुनाई दे रहे हैं।

इस ऑडियो के सामने आने के बाद पंजाब की राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विपक्षी दल भी इस मुद्दे को लेकर हमलावर हो सकते हैं। फिलहाल प्रशासन या पंजाब पुलिस की ओर से इस वायरल ऑडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
लुधियाना में बाइकर्स की स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

लुधियाना में बाइकर्स की स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

लुधियाना शहर में सड़कों पर स्टंटबाजी कर रहे दो बाइकर्स पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों युवकों की खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए विभाग के...

नगर काउंसिल चुनावों के बीच फरीदकोट में हथियार सहित व्यक्ति गिरफ्तार

नगर काउंसिल चुनावों के बीच फरीदकोट में हथियार सहित व्यक्ति गिरफ्तार

नगर काउंसिल चुनावों को लेकर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान थाना सिटी-2 फरीदकोट पुलिस ने एक व्यक्ति को रिवॉल्वर और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार...

चंडीगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल के घर छापा

चंडीगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल के घर छापा

चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल उर्फ रॉकी के घर पर छापा मारा। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि यह...

अमृतसर के होटल में महिला से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

अमृतसर के होटल में महिला से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

अमृतसर के अंदरून महां सिंह गेट स्थित एक होटल में महिला की इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। थाना बी-डिवीजन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में...

कनाडा में पंजाबी कारोबारियों को धमकाने वाले बड़े गैंग का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार

कनाडा में पंजाबी कारोबारियों को धमकाने वाले बड़े गैंग का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार

कनाडा में दक्षिण एशियाई समुदाय, खासकर पंजाबी कारोबारियों को निशाना बनाकर कथित तौर पर जबरन वसूली करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। कनाडा की Peel Regional Police ने इस मामले में 17 पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch