पंजाबी को कमजोर करने की साजिश’! आर्मी पब्लिक स्कूलों के फैसले पर भड़के साहित्यकार

by | May 22, 2026 | National

May 22, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में आर्मी पब्लिक स्कूलों में संस्कृत को अनिवार्य और पंजाबी को वैकल्पिक विषय बनाए जाने के फैसले के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। फगवाड़ा की साहित्यिक और सामाजिक संस्थाओं ने इस फैसले को पंजाबी भाषा के साथ भेदभाव बताते हुए पंजाब सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया मांग पत्र

फगवाड़ा में पंजाबी कला एवं साहित्य केंद्र, स्केप साहित्यक संस्था और पंजाबी विरसा ट्रस्ट समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम फगवाड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री पंजाब को मांग पत्र भेजा। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल समिति (APS) द्वारा अकादमिक सत्र 2026-27 से संस्कृत को अनिवार्य और पंजाबी को केवल अतिरिक्त वैकल्पिक विषय बनाने के आदेश को वापस लेने की मांग की गई।

“पंजाब में पंजाबी के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं”

इस मौके पर साहित्यकार तਰਨजीत सिंह किन्नड़ा और गुरमीत सिंह पलाही ने कहा कि पंजाब में पंजाबी भाषा के साथ सौतेला व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला पंजाब भाषा कानून-2008 का सीधा उल्लंघन है।

प्रतिनिधियों ने बताया कि पंजाब भाषा कानून के अनुसार राज्य के सभी सरकारी, निजी और केंद्रीय स्कूलों में दसवीं कक्षा तक पंजाबी पढ़ाना अनिवार्य है और आर्मी पब्लिक स्कूल भी इसी दायरे में आते हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हवाला

विरोध कर रहे संगठनों ने कहा कि बच्चों पर जबरन संस्कृत थोपना राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के खिलाफ है। नीति में मातृभाषा में शिक्षा और भाषाई स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की बात कही गई है।

मांग पत्र में सरकार से अपील की गई कि आर्मी पब्लिक स्कूलों में दसवीं तक पंजाबी को अनिवार्य विषय बनाए रखा जाए और पंजाबी भाषा, संस्कृति एवं विरासत को कमजोर करने वाली नीतियों पर रोक लगाई जाए।

कई सामाजिक और साहित्यिक हस्तियां रहीं मौजूद

इस दौरान कई साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान नेता और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रेस क्लब, किसान संगठनों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भी समर्थन जताया।

इसके अलावा उपस्थित बुद्धिजीवियों ने चंडीगढ़ में पंजाबी भाषा को उचित स्थान देने की मांग को लेकर केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा द्वारा निकाले जा रहे रोष मार्च का भी समर्थन किया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में महेश अग्रवाल बने अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन, सरकार का जताया आभार

जालंधर में महेश अग्रवाल बने अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन, सरकार का जताया आभार

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने विभिन्न बोर्डों और निगमों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में महेश अग्रवाल को अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, जिला जालंधर का जिला चेयरमैन नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद महेश अग्रवाल ने पंजाब सरकार और पार्टी नेतृत्व का...

अकाली-भाजपा गठबंधन पर CM मान का हमला: ‘सत्ता के लिए बना मौकापरस्त गठजोड़, पंजाब की जनता करेगी खारिज’

अकाली-भाजपा गठबंधन पर CM मान का हमला: ‘सत्ता के लिए बना मौकापरस्त गठजोड़, पंजाब की जनता करेगी खारिज’

शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संभावित गठबंधन की चर्चाओं के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोनों दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन किसी विचारधारा या जनहित के लिए नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करने और पंजाब को फिर से पुराने...

AAP सरपंच पर जानलेवा हमला: घर के बाहर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में अमृतसर रेफर; गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

AAP सरपंच पर जानलेवा हमला: घर के बाहर बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में अमृतसर रेफर; गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के बटाला क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक सरपंच पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा क्षेत्र के गांव कादियां राजपूता में अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच एवं यूथ विंग अध्यक्ष गुरबिन्द्र सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर...

पंजाब बनेगा स्टार्टअप हब! 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट, CM मान ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

पंजाब बनेगा स्टार्टअप हब! 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट, CM मान ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 31 स्टार्टअप्स को कुल 1.07 करोड़ रुपये की सीड ग्रांट वितरित की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को आयोजित एक समारोह में युवा उद्यमियों को यह वित्तीय सहायता...

मणिकर्ण में बड़ा हादसा टला: फोटो खिंचवाते समय नदी में बहा पंजाब का परिवार, तीनों की बचाई गई जान

मणिकर्ण में बड़ा हादसा टला: फोटो खिंचवाते समय नदी में बहा पंजाब का परिवार, तीनों की बचाई गई जान

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मणिकर्ण में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पंजाब से घूमने आए एक ही परिवार के तीन सदस्य तेज बहाव वाली नदी में बह गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और राहत दल की तत्परता के चलते तीनों पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch