पंजाब निकाय चुनाव 2026: 105 स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए 23 जिलों में जनरल ऑब्जर्वर नियुक्त

by | May 17, 2026 | States

May 17, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर बड़ी घोषणा की है। आयोग द्वारा 8 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों सहित कुल 105 स्थानीय निकायों के आम चुनाव करवाए जाएंगे। इन चुनावों के लिए 26 मई 2026, मंगलवार को मतदान होगा।

चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोग ने राज्य के 23 जिलों में आईएएस और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को जनरल ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। ये अधिकारी चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेंगे और आचार संहिता के पालन को सुनिश्चित बनाएंगे।

इन जिलों में नियुक्त किए गए जनरल ऑब्जर्वर

  • राकेश कुमार पोपली (PCS) – गुरदासपुर
  • हरजोत कौर (PCS) – होशियारपुर
  • ऋषभ बांसल (PCS) – फाजिल्का
  • परमदीप सिंह (PCS) – अमृतसर
  • सुखप्रीत सिंह सिद्धू (PCS) – फिरोजपुर
  • नयन (PCS) – मोगा
  • अमित सरीन (PCS) – मानसा
  • प्रमोद सिंगला (PCS) – मलेरकोटला
  • अमरबीर सिंह (PCS) – श्री मुक्तसर साहिब
  • अमरिंदर सिंह टिवाणा (PCS) – पठानकोट
  • जगजीत सिंह (PCS) – रूपनगर
  • विकास हीरा (PCS) – तरनतारन
  • कनू थिंद (PCS) – कपूरथला (19 मई 2026 तक)
  • सेनू दुग्गल (IAS) – कपूरथला (24 मई से 29 मई 2026 तक)
  • अपनीत रियात (IAS) – पटियाला (19 मई 2026 तक)
  • ऋषी पाल सिंह (IAS) – पटियाला (24 मई से 29 मई 2026 तक)
  • परनीत शेरगिल (IAS) – बरनाला
  • हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ (IAS) – बठिंडा
  • रुबिंदरजीत सिंह बराड़ (IAS) – फरीदकोट
  • हरगुणजीत कौर (IAS) – फतेहगढ़ साहिब
  • परमवीर सिंह (IAS) – जालंधर
  • बलदीप कौर (IAS) – लुधियाना
  • अमनदीप कौर (IAS) – एसबीएस नगर
  • अभिजीत कपलिश (IAS) – मोहाली
  • कमल कुमार गर्ग (IAS) – संगरूर

राज्य चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। चुनावों के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप...

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch