जालंधर में APJ स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों की छुट्टी; पुलिस जांच में जुटी

by | May 7, 2026 | Crime

May 7, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में लगातार मिल रही धमकियों के बीच अब जालंधर के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बीएमसी चौक स्थित APJ School को ई-मेल के जरिए धमकी भेजी गई, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए।

धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए सभी छात्रों को छुट्टी देकर सुरक्षित घर भेज दिया। स्कूल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई।

बताया जा रहा है कि हाल ही में जालंधर के बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा में हुए एलईडी ब्लास्ट के बाद पंजाब पुलिस पहले से ही हाई अलर्ट पर थी। ऐसे में निजी स्कूल को मिली धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बम निरोधक दस्ते और जांच एजेंसियों ने स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली। हालांकि शुरुआती जांच में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस ई-मेल की जांच कर रही है और धमकी भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जालंधर में पेट्रोल ₹100 के पार

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जालंधर में पेट्रोल ₹100 के पार

पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।जालंधर में अब पेट्रोल करीब...

पंजाब में शिक्षा क्रांति का बड़ा असर, 416 सरकारी स्कूलों का 12वीं रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

पंजाब में शिक्षा क्रांति का बड़ा असर, 416 सरकारी स्कूलों का 12वीं रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 12वीं कक्षा के नतीजों में इस बार पंजाब के सरकारी स्कूलों ने नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति के तहत राज्य के 416 सरकारी स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया है। हाल ही में घोषित हुए 12वीं कक्षा...

पंजाब से नशे का कलंक मिटाकर रहेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब से नशे का कलंक मिटाकर रहेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पंजाब सरकार हर हाल में प्रदेश को नशा मुक्त बनाकर रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है और हर पंजाबी इसमें सरकार का साथ दे रहा...

अंगद दीप सिंह सोहल बने तरनतारन ज़िला परिषद के नए चेयरमैन, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

अंगद दीप सिंह सोहल बने तरनतारन ज़िला परिषद के नए चेयरमैन, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

पंजाब में आम आदमी पार्टी को तरनतारन में बड़ी संगठनात्मक सफलता मिली है। पार्टी नेता अंगद दीप सिंह सोहल को सर्वसम्मति से तरनतारन ज़िला परिषद का नया चेयरमैन चुना गया। इस दौरान खेमकरण विधानसभा क्षेत्र से विधायक सरवन सिंह धुन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। चेयरमैन चुने जाने के...

फरीदकोट में विपक्षी दलों को बड़ा झटका, भाजपा-कांग्रेस-अकाली दल के कई दिग्गज नेता ‘आप’ में शामिल

फरीदकोट में विपक्षी दलों को बड़ा झटका, भाजपा-कांग्रेस-अकाली दल के कई दिग्गज नेता ‘आप’ में शामिल

पंजाब की राजनीति में फरीदकोट से एक बड़ी सियासी हलचल सामने आई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक फायदा मिला, जब भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पुरानी पार्टियों को छोड़कर ‘आप’ का दामन थाम लिया। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री...

Get In Touch
close slider

Get In Touch