लुधियाना में कार डीलर से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, रोहित गोदारा गैंग के नाम पर मिली धमकी

by | May 7, 2026 | Crime

May 7, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में कारोबारियों को गैंगस्टरों के नाम पर धमकाकर फिरौती मांगने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके से सामने आया है, जहां एक नामी कार डीलर को विदेशी नंबर से कॉल कर कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने कारोबारी से एक करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो मैसेज से दी धमकी

शिकायतकर्ता प्रभमोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मॉडल टाउन इलाके में कारों की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि 1 मई की रात करीब 8 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। नंबर अनजान होने के कारण उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

इसके कुछ देर बाद उसी नंबर से एक ऑडियो मैसेज आया, जिसमें भेजने वाले ने खुद को ‘बंटी’ बताते हुए रोहित गोदारा गैंग का सदस्य होने का दावा किया। आरोपी ने कारोबारी को डराते हुए सीधे तौर पर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी।

अगले दिन फिर आई कॉल, कारोबारी ने नंबर किया ब्लॉक

प्रभमोहन सिंह के अनुसार, 2 मई की शाम करीब 4 बजे उसी विदेशी नंबर से दोबारा तीन बार कॉल की गई। लगातार मिल रही धमकियों से घबराए कारोबारी ने फोन नहीं उठाया और तुरंत नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

साइबर सेल की मदद से जांच में जुटी पुलिस

मॉडल टाउन पुलिस का कहना है कि जिस विदेशी नंबर से कॉल और ऑडियो मैसेज भेजे गए हैं, उनकी ट्रेसिंग की जा रही है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: 500 रुपये के फर्जी नोटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: 500 रुपये के फर्जी नोटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नकली भारतीय करंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला ने एक फर्जी करेंसी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। बरामद नकली नोटों की कुल...

गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

नई दिल्ली/गोवा: आम आदमी पार्टी ने गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दीपक सिंगला को किसी गलत काम की वजह से नहीं, बल्कि भाजपा के खिलाफ सक्रिय रूप से...

करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: सब्जी बेचने वाला युवक निकला मास्टरमाइंड

करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: सब्जी बेचने वाला युवक निकला मास्टरमाइंड

पंजाब के लुधियाना में सामने आए करोड़ों रुपए के इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मामले ने पूरे शहर को हैरान कर दिया है। जिस युवक को लोग रोजाना सब्जी मंडी और दुकान पर मेहनत करते देखते थे, वही विदेशी नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले बड़े साइबर नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड...

भीषण गर्मी से बेहाल लोग: अगले 4 दिन हीट वेव का येलो अलर्ट, तापमान 41 डिग्री के पार

भीषण गर्मी से बेहाल लोग: अगले 4 दिन हीट वेव का येलो अलर्ट, तापमान 41 डिग्री के पार

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार चल रही हीट वेव ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तेज धूप और आग उगलती गर्म हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर छापा, बैंक खातों की खंगाल रही जांच एजेंसी

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर छापा, बैंक खातों की खंगाल रही जांच एजेंसी

पंजाब के तरनतारन शहर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक प्रमुख सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर अचानक छापेमारी कर दी। ईडी की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और शहर के कारोबारी वर्ग में हलचल तेज हो गई। जानकारी के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch