फरीदकोट में विपक्षी दलों को बड़ा झटका, भाजपा-कांग्रेस-अकाली दल के कई दिग्गज नेता ‘आप’ में शामिल

by | May 14, 2026 | Political

May 14, 2026 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब की राजनीति में फरीदकोट से एक बड़ी सियासी हलचल सामने आई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक फायदा मिला, जब भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पुरानी पार्टियों को छोड़कर ‘आप’ का दामन थाम लिया।

इन नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया।

फरीदकोट से विधायक गुरदीत सिंह सेखों ने सभी नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाया और सिरोपा देकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक गुरदीत सिंह सेखों ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुभवी नेताओं के शामिल होने से फरीदकोट में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।

ये प्रमुख नेता हुए ‘आप’ में शामिल

  • नरिंदरपाल सिंह निंदा – मौजूदा प्रधान, नगर कौंसिल फरीदकोट
  • अमित कुमार ‘जुगनू’ जैन – कार्यकारी प्रधान जिला कांग्रेस कमेटी फरीदकोट, सचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी
  • नवीन अरोड़ा – जिला उप प्रधान भारतीय जनता पार्टी और विधानसभा इंचार्ज हल्का फरीदकोट
  • सुखजिंदर सिंह ‘सुखी’ भलवान – जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल संयुक्त, फरीदकोट

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन नेताओं के पार्टी बदलने से फरीदकोट की स्थानीय राजनीति में आने वाले समय में बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch