बेअदबी विरोधी कानून लागू होने के बाद CM भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब से शुरू की ‘शुक्राना यात्रा’

by | May 6, 2026 | National

May 6, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब में बेअदबी विरोधी सख्त कानून लागू होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेककर चार दिवसीय ‘शुक्राना यात्रा’ की शुरुआत की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस सहित कई प्रमुख नेता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट 2026’ लागू होना पंजाब के इतिहास का एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि अब यदि कोई श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने की हिम्मत करेगा तो उसे पूरी जिंदगी जेल में बितानी पड़ेगी।

‘बेअदबी के खिलाफ सिर्फ आप सरकार ने बनाया सख्त कानून’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पंजाब में कई राजनीतिक दलों की सरकारें आईं, लेकिन केवल आम आदमी पार्टी सरकार ने ही बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून लागू किया। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग इस कानून का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि पहले बेअदबी की घटनाओं में उनके करीबी शामिल रहे हैं।

भगवंत मान ने कहा कि यह कानून भविष्य में बेअदबी की घटनाओं को रोकने में बड़ा निवारक साबित होगा और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेककर शुरू की यात्रा

मुख्यमंत्री ने ‘शुक्राना यात्रा’ शुरू करने से पहले तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका और पंजाब की शांति, भाईचारे और ‘सरबत के भले’ के लिए अरदास की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी लिखा कि यह यात्रा गुरु साहिब का शुक्राना अदा करने के लिए निकाली जा रही है।

9 मई को श्री फतेहगढ़ साहिब में होगा समापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह चार दिवसीय यात्रा 6 मई को श्री आनंदपुर साहिब से शुरू होकर 9 मई को श्री फतेहगढ़ साहिब में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान श्री अकाल तख्त साहिब, श्री दमदमा साहिब, मस्तुआणा साहिब और गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब सहित कई धार्मिक स्थलों पर माथा टेका जाएगा।

‘हम सिर्फ माध्यम हैं, सेवा गुरु साहिब ने ली’

भगवंत मान ने भावुक अंदाज में कहा कि वह स्वयं को इस ऐतिहासिक कानून का निर्माता नहीं मानते, बल्कि गुरु साहिब ने उनसे यह सेवा ली है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग लंबे समय से बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून की मांग कर रहे थे और यह कानून लोगों की आहत भावनाओं को शांत करने के उद्देश्य से लाया गया है।

पवित्र शहरों के विकास पर भी सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने अमृतसर, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को पवित्र शहर का दर्जा देकर उनके समग्र विकास का रास्ता खोला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन धार्मिक शहरों के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch