लुधियाना में पुलिस पर जानलेवा हमला, हेड कांस्टेबल गंभीर घायल

by | Apr 30, 2026 | Crime

Apr 30, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लुधियाना | शहर के जमालपुर इलाके में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर सनसनी फैला दी। चौकी रामगढ़ के पास नाकाबंदी के दौरान एक्टिवा सवार दो युवकों ने एक हेड कांस्टेबल पर दातर से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

🔍 क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को हेड कांस्टेबल दलवीर सिंह (नं. 3463) अपने साथी पीएचजी कर्मियों सुरिंदर मोहन और गोल्डी के साथ बुड्ढेवाल रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास गश्त पर थे। इसी दौरान एक एक्टिवा (PB 10 JK 3552) पर सवार दो संदिग्ध युवक वहां पहुंचे।

पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को घेर लिया और चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने अचानक दातर निकालकर हेड कांस्टेबल दलवीर सिंह के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।

⚠️ हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

हमले में दलवीर सिंह के सिर के बाईं ओर 3-4 गहरे वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत इलाज के लिए Fortis Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

👮 पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम करन सिंह और गगनदीप बताए जा रहे हैं। दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

🧾 जांच जारी

पुलिस फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किसी साजिश का हिस्सा था या अचानक गुस्से में अंजाम दिया गया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch