फरीदकोट में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: मां-बेटे का रैकेट बेनकाब, 60 नशीली गोलियां बरामद

by | Apr 18, 2026 | Crime

Apr 18, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदकोट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देशों पर जिले में जारी सख्त कार्रवाई के बीच जैतो पुलिस ने मां-बेटे द्वारा चलाए जा रहे नशा तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 60 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखवीर सिंह उर्फ लकी और उसकी मां जसवीर कौर के रूप में हुई है, जो टिब्बी साहिब रोड, जैतो के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

जानकारी के अनुसार, एसपी (जांच) जोगेश्वर सिंह गोराया के नेतृत्व और डीएसपी इकबाल सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने 17 अप्रैल को डबरीखाना लिंक रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से नशीली गोलियां बरामद हुईं।

इस मामले में जैतो थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22/61/85 के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद नशीली गोलियां आगे सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थीं।

पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थ कहां से लाए गए और किन-किन जगहों पर सप्लाई किए जाने थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिल्लौर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, हरजोत कौर लोहटिया ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिल्लौर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, हरजोत कौर लोहटिया ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से आज फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढेसियां काहना और राजगोमाल से एक विशेष बस रवाना की गई। इस अवसर पर फिल्लौर हलका इंचार्ज मैडम हरजोत कौर लोहटिया...

भाजपा का ‘यूज़ एंड थ्रो’ कल्चर बेनकाब, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू इसके ताजा उदाहरण: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा का ‘यूज़ एंड थ्रो’ कल्चर बेनकाब, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू इसके ताजा उदाहरण: हरपाल सिंह चीमा

आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा राजनीति को एक ऐसे बाजार में बदल चुकी है, जहां सत्ता की खातिर वफादारी, विचारधारा और जनादेश का सौदा किया जाता है। पार्टी ने कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं को अपने राजनीतिक हित...

मंदिरों के बाद अब जालंधर डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी

मंदिरों के बाद अब जालंधर डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी

पंजाब में बम धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। सुबह राज्य के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद देर शाम एक और सनसनीखेज ई-मेल सामने आया है। इस बार शरारती तत्वों ने जालंधर के डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी दी है,...

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगेगी लगाम, सरकार नए कानून की तैयारी में

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगेगी लगाम, सरकार नए कानून की तैयारी में

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए व्यापक सुधारों की घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही स्कूल शिक्षा विभाग ने नए...

जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। एसोसिएशन की एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट से जुड़े सभी मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर 25 जून 2026 से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch