‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम का असर: 60 हजार तस्कर गिरफ्तार, 80% सफलता दर का दावा

by | Apr 18, 2026 | National

Apr 18, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़: पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में इस अभियान ने ड्रग तस्करों की कमर तोड़ दी है और राज्य तेजी से ‘नशा मुक्त पंजाब’ की ओर बढ़ रहा है।

पन्नू के मुताबिक, अब तक पंजाब पुलिस ने 41,850 एफआईआर दर्ज कर करीब 60 हजार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। इनमें 2569 किलो हेरोइन, 748 किलो अफीम, 35,058 किलो भुक्की, 898 किलो गांजा और 4599 किलो कोकीन शामिल है। यह आंकड़े बताते हैं कि पुलिस ने बड़े ड्रग नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है।

उन्होंने कहा कि इस मुहिम की सबसे बड़ी ताकत जनता और पुलिस के बीच मजबूत तालमेल है। गांवों में गठित विलेज डिफेंस कमेटियों (VDCs) को लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। साथ ही, विशेष मोबाइल ऐप के जरिए लोग नशा तस्करों की जानकारी सीधे पुलिस तक पहुंचा रहे हैं, जिसका सफलता दर 80 प्रतिशत से अधिक बताया गया है।

पन्नू ने जोर देकर कहा कि बढ़ती एफआईआर और रिकवरी इस बात का प्रमाण हैं कि लोग अब नशे के खिलाफ खुलकर सामने आ रहे हैं। उन्होंने इसे ‘रंगला पंजाब’ की दिशा में एक अहम कदम बताया और विश्वास जताया कि जल्द ही राज्य को नशा मुक्त बनाया जा सकेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि "अब उत्तराखंड में भी पेपर लीक हो गए,...

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

पंजाब के मोहाली से मानव तस्करी और धोखाधड़ी से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसे फिल्मों में काम दिलाने और मोटी सैलरी का लालच देकर पहले विश्वास में लिया गया और बाद में उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया गया। मामले की...

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

नीट पेपर लीक विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा छात्रों की वास्तविक मांग से ध्यान भटकाने की...

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

पंजाब के होशियारपुर जिले में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक कारोबारी के घर पर छापेमारी कर जांच शुरू की। शहर के न्यू सुखियाबाद इलाके में स्थित मकान पर सुबह से ही ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में...

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

Get In Touch
close slider

Get In Touch