पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ की हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

by | Apr 18, 2026 | Crime

Apr 18, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) लुधियाना रेंज को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर के पास की गई रेड में पुलिस ने दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन, एक .32 बोर पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अजय वर्मा ने बताया कि टीम को इनपुट मिला था कि तस्कर भारी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगरूप सिंह और किरणदीप सिंह के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाते थे और लंबे समय से इस नेटवर्क में सक्रिय थे। पुलिस के अनुसार जगरूप सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।

सूत्रों के मुताबिक बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि "अब उत्तराखंड में भी पेपर लीक हो गए,...

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

पंजाब के मोहाली से मानव तस्करी और धोखाधड़ी से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसे फिल्मों में काम दिलाने और मोटी सैलरी का लालच देकर पहले विश्वास में लिया गया और बाद में उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया गया। मामले की...

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

नीट पेपर लीक विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा छात्रों की वास्तविक मांग से ध्यान भटकाने की...

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

पंजाब के होशियारपुर जिले में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक कारोबारी के घर पर छापेमारी कर जांच शुरू की। शहर के न्यू सुखियाबाद इलाके में स्थित मकान पर सुबह से ही ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में...

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

Get In Touch
close slider

Get In Touch