कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन भेजने का ईनाम ईडी अधिकारी का तबादला, सियासत में हलचल

by | Feb 13, 2026 | National

Feb 13, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणिंदर सिंह को समन जारी करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक रवि तिवाड़ी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें चेन्नई भेजे जाने के आदेश के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने एक पुराने मामले की जांच के सिलसिले में दोनों को तलब किया था। स्वास्थ्य कारणों से कैप्टन अमरिंदर सिंह निर्धारित तारीख पर पेश नहीं हो सके। रणिंदर सिंह भी तय समय पर उपस्थित नहीं हुए। बताया जा रहा है कि अगली तारीख दिए जाने से पहले ही अधिकारी के तबादले के आदेश जारी हो गए।

समन जारी होने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई थी। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता में कैप्टन की कांग्रेस में वापसी का स्वागत किया था। वहीं भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की।

हालांकि मुलाकात की बातचीत सार्वजनिक नहीं हुई। अधिकारी के तबादले को लेकर विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं। आधिकारिक स्तर पर इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया गया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch