Harpal Singh Cheema का केंद्र पर हमला, ‘भारत-अमेरिका डील’ को बताया किसानों के खिलाफ

by | Feb 12, 2026 | National

Feb 12, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कथित भारत-अमेरिका डील से पंजाब के किसानों को नुकसान होगा। चीमा के अनुसार यदि सस्ता अमेरिकी दूध पाउडर, पनीर और अनाज भारतीय बाजार में आया तो स्थानीय किसानों की आय पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे हालात में पंजाब का किसान कहां जाएगा।

चीमा ने कहा कि पंजाब ने पिछले कई दशकों से देश के खाद्यान्न भंडार में बड़ा योगदान दिया है। गेहूं और धान की खरीद में राज्य की भूमिका अहम रही है। उन्होंने कहा कि जो किसान देश का पेट भरता है, उसके हितों से समझौता नहीं होना चाहिए।

उन्होंने अमेरिकी कृषि सचिव ब्रूक रोलिंस के एक सार्वजनिक बयान का हवाला देते हुए कहा कि यदि इस समझौते से अमेरिकी किसानों को लाभ की बात की जा रही है, तो भारतीय किसानों के हितों पर भी स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए। चीमा ने मांग की कि केंद्र सरकार इस डील से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करे ताकि देश के लोग सच्चाई जान सकें।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष Sunil Jakhar पर निशाना साधते हुए चीमा ने कहा कि राज्य के लोगों को साफ जानकारी दी जाए कि इस समझौते से पंजाब को क्या लाभ होगा। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से खुले मंच पर बहस की भी चुनौती दी।

चीमा ने टैरिफ और आयात-निर्यात की शर्तों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि व्यापारिक फैसलों में किसानों के हित सर्वोपरि होने चाहिए। उनका कहना था कि पंजाब के लोग अन्नदाता के सम्मान से कोई समझौता नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है और हर गांव तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch