फर्जी ट्रांसपोर्टर ने धागा कारोबारी से की 21 लाख की ठगी, केस दर्ज

by | Feb 3, 2026 | Crime

Feb 3, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी बनकर एक धागा कारोबारी से लाखों रुपये का माल हड़पने का मामला सामने आया है। थाना टिब्बा पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी खुद को ट्रांसपोर्ट कंपनी का मालिक बताकर कारोबारी का भरोसा जीतने में सफल रहे और फिर माल लेकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित पंकज कुमार ने शिकायत में बताया कि उसकी फर्म केशव यार्न से तैयार धागे का माल आंध्र प्रदेश भेजा जाना था। इसी दौरान राव करियर एंड ट्रांसपोर्ट के नाम से संपर्क करने वाले सोनू और शाहरुख ने खुद को ट्रांसपोर्टर बताया। दोनों आरोपी न्यू शक्ति नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पीड़ित के मुताबिक, 6 दिसंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 के बीच करीब 21 लाख 18 हजार 641 रुपये कीमत का धागा आरोपियों के माध्यम से लोड करवाया गया। आरोप है कि माल को आंध्र प्रदेश पहुंचाने के बजाय रास्ते में ही खुर्द-बुर्द कर लिया गया।

थाना टिब्बा पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश में दिखाई गहरी रुचि

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश में दिखाई गहरी रुचि

पंजाब को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों को बड़ा समर्थन मिला है। विश्व स्तर पर पहचान रखने वाले हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश को लेकर गहरी रुचि जताई है। मुंबई में हुई विस्तृत बैठक के दौरान मुख्यमंत्री...

जमानत के बाद भी मजीठिया अकेले, अकाली नेतृत्व ने बनाई दूरी: बलतेज पन्नू

जमानत के बाद भी मजीठिया अकेले, अकाली नेतृत्व ने बनाई दूरी: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की जमानत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मजीठिया को अब उनकी ही पार्टी और बादल परिवार ने अकेला छोड़ दिया है। जमानत मिलने के बाद भी अकाली नेतृत्व का कोई बड़ा...

लोकसभा में हंगामा, कांग्रेस के 8 सांसद निलंबित, कार्यवाही दिनभर स्थगित

लोकसभा में हंगामा, कांग्रेस के 8 सांसद निलंबित, कार्यवाही दिनभर स्थगित

लोकसभा में मंगलवार को भारी हंगामे के बीच कांग्रेस पार्टी के आठ सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया। इन सांसदों पर आरोप है कि उन्होंने सदन की मर्यादा का उल्लंघन किया और स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंके। संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने मौजूदा बजट सत्र की शेष अवधि...

मजीठिया की जमानत पर अमन अरोड़ा का बयान, सियासी शोर से ऊपर कानून और सच्चाई

मजीठिया की जमानत पर अमन अरोड़ा का बयान, सियासी शोर से ऊपर कानून और सच्चाई

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जमानत को दोषमुक्ति के तौर पर पेश करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जमानत...

फगवाड़ा के ईएसआई अस्पताल के बाथरूम से अज्ञात युवक का शव बरामद

फगवाड़ा के ईएसआई अस्पताल के बाथरूम से अज्ञात युवक का शव बरामद

फगवाड़ा स्थित ईएसआई अस्पताल के बाथरूम से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में रखवा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch