CM मान का सुबह सुबह Tweet, डेरा ब्यास मुखी पर निशाना

by | Feb 3, 2026 | National

Feb 3, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर अपने सख़्त बयान से राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। उन्होंने कहा, “अदालतों का रब्ब राखा, जहां मुलाकाती ही जज बन जाएं…”। उनके इस बयान को डेरा ब्यास प्रमुख पर इशारों में किया गया हमला माना जा रहा है।

दरअसल, पिछले सात महीनों से नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिली है। खास बात यह रही कि ज़मानत मिलने से करीब 20–25 मिनट पहले डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नाभा जेल में मजीठिया से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ज़मानत मिलने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज़ हो गई।

जेल से बाहर आने के बाद डेरा प्रमुख ने मजीठिया पर लगे ड्रग्स और आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि मजीठिया उनके रिश्तेदार और मित्र हैं, इसलिए उनसे मिलना स्वाभाविक था। पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि वे किसी पर टिप्पणी नहीं करना चाहते और सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में इंसानियत शर्मसार! 16 दिन के मासूम को 5 लाख में बेचने का आरोप

जालंधर में इंसानियत शर्मसार! 16 दिन के मासूम को 5 लाख में बेचने का आरोप

पंजाब के जालंधर से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पूर्व पति पर आरोप लगाया है कि उसने पैसों के लालच में उनके 16 दिन के नवजात बच्चे को 5 लाख रुपये में बेच दिया। महिला का दावा है कि आरोपी नशे का आदी है और बच्चे की बिक्री...

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, कटरा जाने वाली ट्रेन के दो हिस्से हुए अलग, 500 यात्री बाल-बाल बचे

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, कटरा जाने वाली ट्रेन के दो हिस्से हुए अलग, 500 यात्री बाल-बाल बचे

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही विशेष ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण एक कोच का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेन के दो हिस्से अलग हो गए। घटना के समय ट्रेन स्टेशन से रवाना...

गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस, चली गोलियां और चली गई जान; जालंधर में हड़कंप

गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस, चली गोलियां और चली गई जान; जालंधर में हड़कंप

पंजाब के जालंधर जिले में देर रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक युवक की पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। घटना मेहतपुर थाना क्षेत्र के गांव बंगीवाल की बताई जा रही है, जहां पुलिस आरोपी को गिरफ्तार...

बटाला में कार निकालने को लेकर विवाद बना खूनी, फायरिंग में निहंग सिंह की मौत, 2 घायल

बटाला में कार निकालने को लेकर विवाद बना खूनी, फायरिंग में निहंग सिंह की मौत, 2 घायल

शहर के डिफैंस रोड पर मामूली विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया जब दो पक्षों के बीच कार निकालने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा गोलीबारी में बदल गया। इस दौरान एक निहंग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ⚠️ कैसे बढ़ा विवाद? जानकारी के...

गुरदासपुर में आवारा कुत्ते का आतंक: 4 वर्षीय मासूम पर किया हमला, चेहरे और आंख के पास आए गंभीर घाव

गुरदासपुर में आवारा कुत्ते का आतंक: 4 वर्षीय मासूम पर किया हमला, चेहरे और आंख के पास आए गंभीर घाव

जिले के गांव वरसोला में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। गांव में घर के बाहर खेल रहे एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch