नई दिल्ली: 29 जनवरी को MCX पर चांदी ने 4.20 लाख रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था, लेकिन इसके बाद कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। चार दिन से भी कम समय में चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 46 फीसदी टूट गई, जिसे बीते 50 वर्षों की सबसे तेज गिरावट माना जा रहा है।
महज 70 से 80 घंटों में चांदी करीब 2 लाख रुपये सस्ती हो गई। कीमत 4.20 लाख रुपये से फिसलकर लगभग 2.25 लाख रुपये प्रति किलो तक आ गई, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई। सोमवार को MCX पर चांदी करीब 32,000 रुपये टूटकर 2.35 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करती दिखी।
आगे क्या संकेत?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर दबाव बना रहा तो चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे भी जा सकती है। कुछ विश्लेषक इसमें 50 फीसदी तक और गिरावट की संभावना जता रहे हैं।









