जालंधर में दर्दनाक हादसा, आग लगने से युवती की जिंदा जलकर मौत

by | Jan 20, 2026 | States

Jan 20, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के जालंधर शहर के न्यू विजय नगर इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सोमवार शाम एक कोठी में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद 30 वर्षीय युवती की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतका कांग्रेसी विधायक बिक्रम चौधरी की रिश्तेदार बताई जा रही है।

थाना नंबर-4 की एसएचओ अनु पलायन के अनुसार, सिम्मी नामक युवती अपने परिवार के साथ न्यू विजय नगर में रहती थी। सोमवार शाम करीब 7:51 बजे पुलिस को मकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। उस समय मकान का एक कमरा पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था।

पुलिस ने बताया कि युवती कमरे के अंदर बैड पर थी और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। इसी कारण वह न तो मदद के लिए आवाज लगा सकी और न ही खुद को बचाने के लिए बाहर निकल पाई। आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकान की दीवारों पर लगी पीवीसी शीट के कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
एनकाउंटर में दबोचा गया लक्की ओबराय हत्याकांड का आरोपी, पुलिस पर की थी फायरिंग

एनकाउंटर में दबोचा गया लक्की ओबराय हत्याकांड का आरोपी, पुलिस पर की थी फायरिंग

लक्की ओबराय हत्याकांड में एक और बड़ा और अहम मोड़ सामने आया है। अमृतसर पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में शामिल एक आरोपी को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में...

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में एक साथ राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में 17.50 लाख से अधिक माता-पिताओं ने भाग लिया, जिससे यह पहल...

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला: समराला के पास घुलाल टोल प्लाजा के नजदीक स्थित रॉयल कैसल मैरिज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। शाम करीब 6 बजे हुई इस वारदात ने शादी की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया। जानकारी के अनुसार दूल्हे की मां जसवीर कौर के पर्स से लाखों...

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने विकराल रूप ले लिया। यह गोदाम रिहायशी इलाके के बीच बना हुआ है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत और रोष दोनों देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना...

15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

मलोट स्थित बिरला कॉलोनी में एक आढ़ती के घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में काम करने वाली नेपाली नौकरानी ने दो साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया और स्कूटी पर फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि उक्त नौकरानी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch