दुबई से लौटे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो दोस्त घायल

by | Jan 7, 2026 | States

Jan 7, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के शाहकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुबई से लौटे युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। यह हादसा लोहियां–मलसियां मार्ग पर गांव निहालुवाल के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने हुआ। मृतक की पहचान दीपक शर्मा पुत्र जगजीत राय, निवासी कोटला सूरज मल्ल, शाहकोट के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक शर्मा दुबई से अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अपने दोस्तों के साथ कार में घर लौट रहा था। शाहकोट निवासी उसके दोस्त वंश अरोड़ा और साहिल अरोड़ा उसे लेने आई-20 कार में अमृतसर पहुंचे थे। दुबई में ड्राइवरी का काम करने वाला दीपक खुद कार चला रहा था।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण कार गांव निहालुवाल के पास सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार से टकरा गई। इसके बाद कार एक ट्रक से टकराते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वंश अरोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जालंधर रेफर किया गया है, जबकि साहिल अरोड़ा को मामूली चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को नकोदर मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना लोहियां के एएसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे की जांच जारी है। मृतक दीपक शर्मा अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां चीन भविष्य की तकनीक पर काम कर रहा है, वहीं भारत में...

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब के फरीदकोट जिले में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई घातक धारदार हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान...

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से राज्य के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम, सालासर धाम, वृंदावन और ऋषिकेश की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। यह सुविधा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना...

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

पंजाब के गोराया के पास गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम ने तत्काल...

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल को लेकर उठ रहे सवालों पर विस्तृत स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस कानून का उद्देश्य केवल जानबूझकर बेअदबी करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी सजा दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

Get In Touch
close slider

Get In Touch