लुधियाना में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, अलगाववादी संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार

by | Jan 7, 2026 | Crime

Jan 7, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब पुलिस ने लुधियाना में एक गंभीर आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए अलगाववादी संगठन से जुड़े दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर आधिकारिक जानकारी साझा की।
डीजीपी के अनुसार, पुलिस को पुख्ता खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर लुधियाना में सरकारी और अहम कार्यालयों की रेकी कर रहे हैं और टारगेट किलिंग के जरिए बड़े हमले की योजना बना रहे हैं।

खुफिया इनपुट के आधार पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) एसएएस नगर ने काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक 9 एमएम पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी यूके और जर्मनी में बैठे अपने हैंडलरों के संपर्क में थे और कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे। इन्हें खास व्यक्तियों और संवेदनशील ठिकानों की जानकारी जुटाने का जिम्मा सौंपा गया था। आरोपी ग्राउंड लेवल पर रेकी कर लगातार अपने हैंडलरों को सूचनाएं भेज रहे थे।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में एसएसओसी पुलिस स्टेशन, एसएएस नगर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के नेटवर्क, अन्य संपर्कों और संभावित साजिशों की गहन जांच जारी है।

बटाला बाईपास से ग्रेनेड बरामद, BSF और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत 6 काबू

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत 6 काबू

पंजाब में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के डीजीपी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch