पाकिस्तान में शादी करने वाली सरबजीत कौर की भारत वापसी पर रोक, मामला कोर्ट में लंबित

by | Jan 6, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब की रहने वाली सरबजीत कौर, जो पाकिस्तान जाकर वहां शादी करने के बाद सुर्खियों में आई थीं, उनकी भारत वापसी फिलहाल अधर में लटक गई है। सोमवार को सरबजीत कौर को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत लाने की तैयारी थी, लेकिन अंतिम समय में पाकिस्तान के गृह विभाग ने कानूनी प्रक्रिया का हवाला देते हुए उनकी वापसी पर रोक लगा दी। इस फैसले के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है।

सूत्रों के मुताबिक, सरबजीत कौर के पाकिस्तान में विवाह करने के बाद वहां की एक अदालत में याचिका दायर की गई है। याचिका में दावा किया गया है कि सरबजीत का वीजा अवधि पूरी हो चुकी है और इसके बावजूद उनका पाकिस्तान में रहना कानूनन सही नहीं है। इसी आधार पर अदालत ने मामले को विचाराधीन रखा है, जिसके चलते फिलहाल कोई भी प्रशासनिक कदम नहीं उठाया जा सकता।

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय का कहना है कि सरबजीत कौर ने अपनी मर्जी से निकाह किया है और चूंकि यह मामला अब न्यायालय में है, इसलिए कोर्ट के अंतिम आदेश से पहले उनकी भारत वापसी संभव नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, अदालत से स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। इसी बीच पाकिस्तान पुलिस ने सरबजीत कौर और उनके पति नासिर हुसैन को हिरासत में ले लिया है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

पूरा मामला नवंबर 2025 का है। सरबजीत कौर, जो पंजाब के कपूरथला जिले के गांव अमानीपुर की रहने वाली हैं, 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थीं। इस जत्थे में कुल 1932 श्रद्धालु शामिल थे, जो लगभग 10 दिनों तक पाकिस्तान में विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रुके थे। जत्थे की वापसी 13 नवंबर को निर्धारित थी।

वापसी के दौरान जांच में सामने आया कि 1932 श्रद्धालुओं में से 1922 भारत लौट आए, जबकि 9 श्रद्धालु पहले ही अलग-अलग कारणों से वापस आ चुके थे। जब सूची का मिलान किया गया, तो पता चला कि सरबजीत कौर भारत नहीं लौटी हैं। उनका नाम पाकिस्तान के एग्जिट रिकॉर्ड में दर्ज था, लेकिन भारत के एंट्री रिकॉर्ड में उनका कोई विवरण नहीं मिला। शुरू में आशंका जताई गई कि वह लापता हो गई हैं।

इसी बीच अचानक सरबजीत कौर का उर्दू में लिखा निकाहनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दस्तावेज़ में उल्लेख था कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर शेखुपुरा निवासी नासिर हुसैन से निकाह किया है। इसके बाद 15 नवंबर को सरबजीत कौर का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह एक मौलवी से बातचीत करते हुए कहती दिखीं कि उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है।

वीडियो में सरबजीत ने दावा किया कि वह नासिर हुसैन को पिछले 9 वर्षों से जानती हैं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका पहले ही तलाक हो चुका है और वह किसी दबाव या मजबूरी में नहीं हैं। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों वर्ष 2016 से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok के जरिए संपर्क में थे।

फिलहाल इस पूरे मामले में सबकी नजरें पाकिस्तान की अदालत के फैसले पर टिकी हैं, जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सरबजीत कौर कब और किस प्रक्रिया के तहत भारत लौट सकेंगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

ज्योतिषाचार्य शीतल वर्मा के अनुसार, 15 जून 2026 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। चंद्रमा की स्थिति और ग्रहों के प्रभाव से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, नौकरी में तरक्की और पारिवारिक सुख मिलने के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और...

पंजाब के रैवेन्यू विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

पंजाब के रैवेन्यू विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रैवेन्यू विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने राज्य भर में कार्यरत कई तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सरकारी आदेशों के तहत...

मोहाली में AAP का शक्ति प्रदर्शन: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने नगर निगम चुनाव जीत पर जनता का जताया आभार

मोहाली में AAP का शक्ति प्रदर्शन: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने नगर निगम चुनाव जीत पर जनता का जताया आभार

गर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की शानदार जीत के बाद मोहाली में आयोजित विशाल रोड शो के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जनता का धन्यवाद किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोलते...

AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए नए हलका इंचार्ज की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यह जिम्मेदारी युवा नेता रौबी कंग को सौंपी है।...

18 जून को सरकारी अवकाश घोषित, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

18 जून को सरकारी अवकाश घोषित, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

पंजाब सरकार ने 18 जून को सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर दी जाएगी। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और अन्य सरकारी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch