तरनतारन में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, सरपंच हत्याकांड से जुड़ा आरोपी ढेर

by | Jan 6, 2026 | Crime

Jan 6, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर की बड़ी घटना सामने आई है। तरनतारन जिले में AGTF (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) और तरनतारन पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान हुए एनकाउंटर में एक कुख्यात बदमाश मारा गया। बदमाश की पहचान हरनूर उर्फ नूर निवासी कथुनंगल के रूप में हुई है, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हरनूर उर्फ नूर विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभ दासूवाल का करीबी सहयोगी था और फिरौती व टारगेट किलिंग जैसे गंभीर अपराधों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस बदमाश के तार हाल ही में हुए आम आदमी पार्टी से जुड़े सरपंच हत्याकांड से भी जुड़े हुए हैं।

तरनतारन के एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम जब आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मुठभेड़ स्थल से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि मारा गया बदमाश हाल ही में हत्या का शिकार हुए सरपंच जरमल सिंह और कांग्रेस के एक ब्लॉक प्रेसिडेंट हरमन सेखों की रेकी कर रहा था। इस एनकाउंटर के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में चुनावी बिगुल बजा, 8 नगर निगम और 102 नगर परिषदों में होगा मतदान

पंजाब में चुनावी बिगुल बजा, 8 नगर निगम और 102 नगर परिषदों में होगा मतदान

पंजाब में एक बार फिर चुनावी माहौल गर्म हो गया है। राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम और नगर परिषद चुनाव 2026 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पंजाब स्टेट इलेक्शन कमिश्नर डॉ. राज कमल चौधरी ने पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव कार्यक्रम जारी किया।...

बैंकॉक से अमृतसर पहुंचे यात्री से 5 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

बैंकॉक से अमृतसर पहुंचे यात्री से 5 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डीआरआई और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आई फ्लाइट के एक यात्री के पास से करीब 5 करोड़ रुपए कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ यह बड़ी सफलता मानी जा रही...

भाजपा ईडी का इस्तेमाल कर विरोधियों को डराने की कोशिश कर रही: अमन अरोड़ा

भाजपा ईडी का इस्तेमाल कर विरोधियों को डराने की कोशिश कर रही: अमन अरोड़ा

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भाजपा और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमन अरोड़ा ने कहा कि चुनावों से पहले भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनीतिक...

फिरोजपुर बॉर्डर पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहा नेपाली नागरिक गिरफ्तार

फिरोजपुर बॉर्डर पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहा नेपाली नागरिक गिरफ्तार

पंजाब के फिरोजपुर स्थित भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बॉर्डर पार कर पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ ने उसे बीओपी बस्ती राम लाल क्षेत्र से हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार,...

पंजाब में फिर बढ़ने लगी गर्मी, 10 मई से एक्टिव होगा नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस; IMD ने जारी किया अलर्ट

पंजाब में फिर बढ़ने लगी गर्मी, 10 मई से एक्टिव होगा नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस; IMD ने जारी किया अलर्ट

पंजाब में बीते दिन हुई बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। तेज हवाएं चलने के बावजूद राज्य में गर्मी का असर दोबारा बढ़ने लगा है। मौसम में नमी कम होने और तापमान में लगातार इजाफे के चलते लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग...

Get In Touch
close slider

Get In Touch