हिमाचल सरकार का नया सेस पंजाब पर सीधा हमला, कांग्रेस की साजिश बेनकाब: बरिंदर गोयल

by | Jan 6, 2026 | National

Jan 6, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) पर थोपे गए कथित 500 करोड़ रुपये के नए सेस को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने इसे पूरी तरह गैर-कानूनी, असंवैधानिक और संघीय ढांचे पर सीधा प्रहार करार देते हुए कहा कि यह फैसला पंजाब के हितों को नुकसान पहुंचाने की एक सोची-समझी साजिश है।

मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री गोयल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लगाया गया यह तथाकथित “नया सेस” किसी भी कानून के दायरे में नहीं आता। न तो इसके लिए कोई वैधानिक प्रावधान मौजूद है और न ही इसके निर्धारण का कोई पारदर्शी आधार। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह नीति पंजाब पर जबरन आर्थिक बोझ डालने की पुरानी मानसिकता को दर्शाती है।

बरिंदर गोयल ने याद दिलाया कि इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने BBMB पर ‘वॉटर सेस’ लगाने की कोशिश की थी, जिसे अदालत में चुनौती दी गई और अंततः उसे गैर-कानूनी मानते हुए वापस लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि अब उसी असफल प्रयास के बाद कांग्रेस सरकार एक नया वित्तीय हथकंडा लेकर सामने आई है, जिसके तहत ज़मीन, मशीनरी और इंफ्रास्ट्रक्चर के मूल्यांकन के नाम पर मनमाना टैक्स थोप दिया गया है।

आप मंत्री ने यह भी खुलासा किया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वयं स्वीकार किया है कि पहले 4 प्रतिशत टैक्स लगाने की योजना थी, जिसे बाद में घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया। इसके बावजूद एकतरफा फैसला लेते हुए BBMB से 500 करोड़ रुपये की राशि टैक्स शेयर के रूप में घोषित कर दी गई, जो पूरी तरह से गैर-संवैधानिक है।

गोयल ने कहा कि BBMB में पंजाब की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है और ऐसे में यह फैसला सीधे तौर पर पंजाब के किसानों, जल संसाधनों और आर्थिक हितों पर हमला है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने BBMB को पत्र लिखकर इस सेस को स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर दिया है और साफ कर दिया है कि इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो यह मामला अदालत और हर संवैधानिक मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।

कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए बरिंदर गोयल ने कहा कि जब-जब कांग्रेस सत्ता में रही है, पंजाब के साथ अन्याय हुआ है। चाहे पंजाब के पानी का मामला हो या आर्थिक अधिकारों का, कांग्रेस का इतिहास हमेशा पंजाब विरोधी रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पंजाब विनाशकारी बाढ़ जैसी आपदाओं से जूझ रहा था, तब कांग्रेस नेता कहां थे?

उन्होंने पंजाब कांग्रेस के नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे अपने ही राज्य के हितों की रक्षा करने के बजाय पार्टी लाइन पर चल रहे हैं। गोयल ने इसे पंजाब के साथ विश्वासघात करार दिया।

अंत में, उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पंजाब के हक पर कोई भी डाका बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब पर किसी भी तरह का गैर-कानूनी टैक्स या वित्तीय बोझ डालने की कोशिश का पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां चीन भविष्य की तकनीक पर काम कर रहा है, वहीं भारत में...

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब के फरीदकोट जिले में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई घातक धारदार हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान...

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से राज्य के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम, सालासर धाम, वृंदावन और ऋषिकेश की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। यह सुविधा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना...

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

पंजाब के गोराया के पास गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम ने तत्काल...

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल को लेकर उठ रहे सवालों पर विस्तृत स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस कानून का उद्देश्य केवल जानबूझकर बेअदबी करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी सजा दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

Get In Touch
close slider

Get In Touch