सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या, घर में घुसकर किया गया हमला

by | Mar 5, 2026 | Crime, International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

कनाडा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां पंजाबी मूल की महिला और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार रात कनाडा के विंडसर शहर में हुई, जब एक हमलावर ने उनके घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया।


स्थानीय पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल पर रात करीब साढ़े 9 बजे उनके घर में चाकू से हमला किया गया। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल नैन्सी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ज्यादा खून बहने और गहरी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।
कनाडाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी माइकल पियर्स ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।


बताया जा रहा है कि नैन्सी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और यूट्यूब सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर उनकी अच्छी फॉलोइंग थी। इतना ही नही नैंसी खालिस्तानी समर्थकों और बीते समय में डेरा बियास मुखी के खिलाफ भी खुल कर बोल रही थी। उनकी अचानक हुई मौत से उनके चाहने वालों और पंजाबी समुदाय में शोक की लहर है।


फिलहाल पुलिस हमलावर की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी या सीसीटीवी फुटेज है, तो वह तुरंत जांच टीम से संपर्क करें।


पुलिस ने इस मामले में जानकारी देने के लिए डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर से संपर्क करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पंजाब में 31 जुलाई से लगातार तीन दिन की छुट्टियों का लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और अन्य लोगों को आराम के साथ-साथ यात्रा का भी बेहतरीन अवसर...

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को पंजाब के लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 'मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत...

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पंजाब के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई है। 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट...

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इसे मानसा जिले में AAP के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त और अकाली दल...

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित रही। जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch