लुधियाना–फिरोजपुर हाईवे पर कार पर पथराव, चालक बाल-बाल बचा; CCTV फुटेज से हमलावरों की तलाश

by | Dec 24, 2025 | Crime

Dec 24, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

लुधियाना–फिरोजपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात लोगों ने चलती कार पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में कार को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि चालक किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

पीड़ित की पहचान मोगा जिले के गांव बोना निवासी सुखचैन सिंह के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह लुधियाना में एक शादी समारोह से लौटकर अपने गांव जा रहा था। रात करीब दो बजे जब वह गांव सोहियां के पास मोगा रोड पर पहुंचा, तभी अचानक एक युवक ने उसकी कार पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगते ही कार रुक गई और जब सुखचैन सिंह गाड़ी से नीचे उतरा, तो हमलावर ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

स्थिति को भांपते हुए पीड़ित ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई और बाद में एक रिश्तेदार के घर शरण ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वहां कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने पाया कि कार के शीशे और बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे।

अगली सुबह पीड़ित ने पुलिस चौकी पहुंचकर बयान दर्ज कराया। उसने स्पष्ट किया कि उसके साथ न तो कोई लूटपाट हुई और न ही उसकी किसी से कोई निजी रंजिश है। आशंका जताई जा रही है कि हमला किसी गलतफहमी या शरारती तत्वों द्वारा किया गया हो सकता है।

थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch