वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के बाद तनाव, पार्षद पति पर हमले का आरोप

by | Dec 20, 2025 | Crime

Dec 20, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में युवक की आत्महत्या से जुड़ा मामला एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया है। ताज़ा घटनाक्रम में मृतक युवक के पिता पर स्थानीय पार्षद रूपा भगत के पति सुदेश भगत पर हमला करने के आरोप लगे हैं। सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लेते हुए जांच शुरू कर दी।

पार्षद पति सुदेश भगत का कहना है कि आत्महत्या के बाद मृतक के परिवार ने धरने के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकियां दी थीं और आज उन पर हमला किया गया। उन्होंने दावा किया कि घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें हमलावर हथियार लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है। सुदेश भगत ने मृतक के पिता वरिंदर कुमार और उनके परिवार से अपनी जान को खतरा बताया है।

वहीं, जिन पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उस परिवार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि हमले से उनका कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इसी इलाके में रहने वाले एक युवक और युवती की शादी तय हुई थी, लेकिन बाद में विवाद के चलते दोनों ने संपर्क तोड़ लिया। इसके कुछ समय बाद युवक ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद से मामला लगातार गरमाया हुआ है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch