पटियाला में दिलजीत दोसांझ की शूटिंग के दौरान हंगामा, दुकानदारों ने किया विरोध

by | Dec 9, 2025 | National

Dec 9, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

दिलजीत दोसांझ से जुड़ी एक बड़ी खबर पटियाला से सामने आई है। पटियाला के एक बाजार में उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग चल रही थी, इसी दौरान वहां जबरदस्त हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि शूटिंग के लिए बाजार को पाकिस्तानी बाजार के रूप में दिखाया जा रहा था और दुकानों के बाहर उर्दू भाषा में लिखे बोर्ड लगा दिए गए थे।

दुकानदारों का आरोप है कि यह सारे बोर्ड उनकी अनुमति के बिना लगाए गए। जब वे सुबह करीब 9 बजे दुकानें खोलने पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने से भी रोक दिया गया। मौके पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर दी गई थी और कहा गया कि यहां शूटिंग चल रही है। इससे दुकानदारों में भारी नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि दुकानें उनकी निजी संपत्ति हैं और बिना परमिशन किसी को बदलाव करने का अधिकार नहीं है।

हंगामे के दौरान कुछ दुकानदारों के साइन बोर्ड फाड़े जाने का भी आरोप लगा। इसी बीच दिलजीत दोसांझ भी शूटिंग करते हुए कैमरे में कैद हुए। उन्होंने शूटिंग पूरी की और तुरंत वहां से निकल गए। पूरे मामले में पुलिस स्थिति को काबू में करने में जुटी रही।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
लुधियाना की आप विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना फिर से घायल अब हुआ यह काम

लुधियाना की आप विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना फिर से घायल अब हुआ यह काम

लुधियाना से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना बाथरूम में फिसलने से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, अचानक पैर स्लिप होने से उनका माथा नल से टकरा गया, जिससे सिर में गहरी चोट आई। चेहरे पर खून आने के बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर परिजन तुरंत उन्हें निजी...

पंजाब में एक और Encounter, हत्या का मुख्य शूटर घायल, अस्पताल में भर्ती

पंजाब में एक और Encounter, हत्या का मुख्य शूटर घायल, अस्पताल में भर्ती

डेरा बाबा नानक क्षेत्र में मेडिकल स्टोर मालिक रणदीप सिंह की हत्या मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस केस का मुख्य शूटर निशान सिंह पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले...

नशों से दूर रखने के लिए खेल सबसे मजबूत रास्ता, पंजाब क्रिकेट लीग को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत मान

नशों से दूर रखने के लिए खेल सबसे मजबूत रास्ता, पंजाब क्रिकेट लीग को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के युवाओं को नशों से दूर रखने और खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने पंजाब क्रिकेट लीग (पीसीएल) शुरू करने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लीग केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को सही दिशा देने की ठोस...

गोराया के पास अनिहर गांव में गुरुद्वारा साहिब में आग, संगत का मन व्यथित

गोराया के पास अनिहर गांव में गुरुद्वारा साहिब में आग, संगत का मन व्यथित

गोराया के समीप अनिहर गांव में श्री गुरु रविदास महाराज गुरुद्वारा साहिब में हुई घटना से संगत के दिल दहल गए। दो दिन पहले गांव में श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन निकाला गया था। इसके बाद रविवार को गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रम...

बिट्टू के बयान से कांग्रेस-अकाली की साठगांठ उजागर, मान ने सत्ता का भ्रष्ट चक्र तोड़ा: पन्नू

बिट्टू के बयान से कांग्रेस-अकाली की साठगांठ उजागर, मान ने सत्ता का भ्रष्ट चक्र तोड़ा: पन्नू

आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि दशकों तक पंजाब में दोनों दलों की मिलीभगत से सत्ता का खेल चलता रहा। उन्होंने कहा कि अब इस गुप्त गठबंधन का सच खुद कांग्रेस के नेता उजागर कर रहे हैं। पार्टी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch