मोहाली में BJP कार्यकर्ता की थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, स्कॉर्पियो सवार हमलावर फरार

by | Dec 9, 2025 | Crime

Dec 9, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

बड़ी ख़बर पंजाब के मोहाली शहर से है जहां मोहाली के फेज-1 इलाके में देर रात सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है। यहां रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता गुरदीप सिंह की थार गाड़ी पर स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। यह हमला रात करीब 12:50 से 1 बजे के बीच हुआ।

गुरदीप सिंह ने बताया कि सुबह जब वह जिम जाने के लिए घर से बाहर निकले तो उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान गाड़ी की डिग्गी से एक खोखा (कारतूस का खोल) भी बरामद हुआ है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार युवक मौके पर पहुंचे, पहले कुल्हाड़ी से गाड़ी पर वार किया और फिर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।

गुरदीप सिंह का कहना है कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। वहीं एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
भगवान शिव से जुड़ी विवादित तस्वीर शेयर करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

भगवान शिव से जुड़ी विवादित तस्वीर शेयर करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के मामलों को लेकर पुलिस सख्त नजर आ रही है। ताजा मामला दीनानगर के पंडित गली इलाके से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट...

न्यूजीलैंड में लुधियाना के युवक की हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, 17.5 साल बिना पैरोल सजा

न्यूजीलैंड में लुधियाना के युवक की हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, 17.5 साल बिना पैरोल सजा

न्यूजीलैंड के डुनेडिन शहर की अदालत ने पंजाब के लुधियाना निवासी 27 वर्षीय गुरजीत सिंह की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी राजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि दोषी को कम से कम 17.5 साल तक बिना पैरोल जेल में रहना होगा। यह फैसला करीब दो साल तक...

SGPC का बड़ा एक्शन: मोहाली जमीन घोटाले में 2 और कर्मचारी सस्पेंड

SGPC का बड़ा एक्शन: मोहाली जमीन घोटाले में 2 और कर्मचारी सस्पेंड

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने मोहाली स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब से जुड़े जमीन घोटाले के मामले में सख्त कदम उठाते हुए दो और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। SGPC अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह धामी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों...

पंजाब समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, जालंधर में लोग घरों से बाहर निकले

पंजाब समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, जालंधर में लोग घरों से बाहर निकले

पंजाब के जालंधर सहित कई जिलों में शनिवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अचानक दहशत का माहौल बन गया। रात करीब 9:45 बजे आए इन झटकों के दौरान कई लोगों ने जमीन में हलचल महसूस की और एहतियात के तौर पर तुरंत घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप के झटके...

समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों के तहत जालंधर से हरिद्वार के लिए दमड़ी यात्रा की विशेष ट्रेन रवाना की गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने संगत को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch