इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार बना पंजाबी मॉडल की जिंदगी का खौफनाक अध्याय

by | Oct 29, 2025 | Crime

Oct 29, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक मोहब्बत ने पंजाबी मॉडल की जिंदगी को खौफनाक मोड़ पर ला खड़ा किया। सोशल मीडिया के ज़रिए हुई दोस्ती पहले प्यार में बदली, फिर शादी तक पहुंची — लेकिन शादी के बाद मॉडल की ज़िंदगी नरक बन गई। मॉडल ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर नशा तस्करी में धकेलने और अश्लील वीडियो वायरल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के अनुसार, वह लंबे समय से पंजाबी वेब सीरीज और सोशल मीडिया रील्स में काम कर रही थी। इसी दौरान, उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोहाली के खरड़ निवासी एक युवक के लगातार मैसेज आने लगे। शुरू में उसने इग्नोर किया, लेकिन युवक की ज़िद के बाद बातचीत शुरू हो गई।

मॉडल ने बताया कि युवक ने खुद को नशा छुड़ाओ केंद्र का पार्टनर बताया और कहा कि वह उसकी एक्टिंग करियर में मदद करेगा। कुछ समय बाद दोनों मिले, और युवक उसे होटल और फिर एक फ्लैट पर ले गया। उसने कहा कि शादी के लिए परिवार को मनाना होगा। बाद में गुरुद्वारे में दोनों की शादी करवा दी गई।

शादी के बाद सच्चाई सामने आई — युवक और उसका परिवार नशे के कारोबार में लिप्त था। पति ने मॉडल के पैसों से नशा करना शुरू कर दिया और उसे नशा तस्करी व देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की। जब मॉडल ने इनकार किया, तो पति ने उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, सास, ननद और परिवार के अन्य सदस्य भी इस गंदे कारोबार में शामिल हैं। उसकी ननद वर्तमान में चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद है। मॉडल का दावा है कि परिवार इतना प्रभावशाली है कि पुलिस भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

मॉडल ने कहा,

“मैंने प्यार में आंख मूंदकर शादी की, लेकिन मुझे जिंदगी भर का दर्द मिला। अब मैं चाहती हूं कि कानून मुझे इंसाफ दिलाए और इस गैंग को सज़ा मिले।”

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch