सीएम भगवंत मान के फेक वीडियो केस में बड़ा एक्शन — आरोपी जगमन समरा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट

by | Oct 26, 2025 | Crime

Oct 26, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फेक वीडियो मामले में फरीदकोट कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने इस केस से जुड़े मुख्य आरोपी जगमन समरा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई एक पुराने मामले के सिलसिले में की गई है, जिससे जगमन समरा का नाम फिर से सुर्खियों में आ गया है।

जानकारी के मुताबिक, जगमन समरा, जो कि संगरूर जिले के गांव फग्गूवाला का निवासी है, ने कुछ समय पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान के फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे। इन वीडियो के चलते उसने काफी विवाद खड़ा कर दिया था और पुलिस ने उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया था।

बताया जा रहा है कि जगमन समरा पहले फरीदकोट जेल में बंद था, लेकिन 2022 में जेल से फरार हो गया था। इसी फरारी मामले में अब कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 28 अक्तूबर के लिए तय की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जगमन समरा की लोकेशन का पता लगाने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है, ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

’40-45 विधायक संपर्क में’ दावे पर पलटवार, बोले- पहले अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह संभाले कांग्रेस

’40-45 विधायक संपर्क में’ दावे पर पलटवार, बोले- पहले अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह संभाले कांग्रेस

पंजाब की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व अपनी पार्टी में बढ़ती गुटबाजी, नेतृत्व संकट और अंदरूनी विवादों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए 'आप' विधायकों को लेकर...

रेल मंत्री से मिले सांसद मालविंदर कंग, पंजाब के रेलवे प्रोजेक्ट्स पर रखीं 3 बड़ी मांगें

रेल मंत्री से मिले सांसद मालविंदर कंग, पंजाब के रेलवे प्रोजेक्ट्स पर रखीं 3 बड़ी मांगें

आम आदमी पार्टी (AAP) के श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पंजाब के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज्ञापन सौंपे। इस दौरान उन्होंने लंबे समय से...

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! ISI के इशारे पर पुलिसवालों को निशाना बनाने की थी तैयारी

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! ISI के इशारे पर पुलिसवालों को निशाना बनाने की थी तैयारी

पंजाब पुलिस की "वॉर अगेंस्ट गैंगस्टर्स" मुहिम के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कथित आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दावा किया है कि पाकिस्तानी ISI हैंडलर के निर्देश पर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की योजना बना रहे चार आरोपियों को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch